Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

महिदपुर रोड की बेटी आकांक्षा शर्मा का परचम

दीक्षांत समारोह में आकांक्षा शर्मा को गोल्ड मेडल देते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री दीक्षांत समारोह में आकांक्षा शर्मा को गोल्ड मेडल देते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री

सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय में टॉप कर महिदपुर रोड का नाम रोशन

सुरेश परिहार (संपादक, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे) की रिपोर्ट

महिदपुर रोड- छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपनों को सच करने की मिसाल पेश करते हुए महिदपुर रोड की बेटी आकांक्षा शर्मा ने शैक्षणिक क्षेत्र में शानदार सफलता हासिल कर पूरे नगर का मान बढ़ाया है| मंगलवार को सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में आकांक्षा शर्मा को एमएससी जूलॉजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दो गोल्ड मेडल एवं डिग्री से सम्मानित किया गया| यह सम्मान प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के करकमलों से उज्जैन के माधव भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया|

बेस्ट स्टूडेंट का भी मिला खिताब

आकांक्षा को न केवल विषय में प्रथम स्थान मिला, बल्कि उन्हें बेस्ट स्टूडेंट के रूप में भी सम्मानित किया गयाजो उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का प्रमाण है
ये खबरें भी पढ़ें- महिदपुर रोड की बेटी आकांक्षा शर्मा का परचम
ये खबरें भी पढ़ेंडॉ. प्रभु चौधरी के निधन से साइलेंट अटैक पर बढ़ी चिंता.
ये खबरें भी पढ़ेंहोली और रंगपंचमी पर लगने वाला डोल मेला

परिवार और गुरुजनों को दिया श्रेय
वरिष्ठ पत्रकार नरेश शर्मा की पुत्री आकांक्षा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और सतत परिश्रम को दिया| इस उपलब्धि की खबर मिलते ही महिदपुर रोड में खुशी की लहर दौड़ गई| नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और पत्रकार साथियों ने आकांक्षा को बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की|



युवाओं के लिए प्रेरणा बनी आकांक्षा
आकांक्षा शर्मा की यह सफलता न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि लगन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है| महिदपुर रोड की यह बेटी आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है|