gulmohar

ईशमधु तलवार स्मृति शाकुन्तलम सम्मान 2026 जयपुर की लेखिका संतोषी को

शाकुन्तलम सम्मान 2026 के लिए चयनित जयपुर की लेखिका संतोषी : पुस्तक ‘रोही की रोजड़ी’ के लिए लेखिका संतोषी को ईशमधु तलवार स्मृति शाकुन्तलम सम्मान 2026 प्रदान किया जाएगा।

पुस्तक ‘रोही की रोजड़ी’ के लिए होगा सम्मान, 11 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होगा समारोह

suresh parihar

सुरेश परिहार, संपादक, लाइव वायर न्यूज़, पुणे

जयपुर। भारतेन्दु हरिश्चन्द्र संस्थान की ओर से राजस्थान की महिला रचनाकारों के लिए स्थापित ईशमधु तलवार स्मृति शाकुन्तलम सम्मान वर्ष 2026 के लिए जयपुर के शाहपुरा की लेखिका संतोषी को प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनकी पुस्तक ‘रोही की रोजड़ी’ के लिए दिया जाएगा। सम्मान के अंतर्गत उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 21,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।संस्थान की ओर से डॉ. अनीश तलवार ने बताया कि इस सम्मान के लिए वरिष्ठ रचनाकार सुधा अरोड़ा, सत्यनारायण और प्रेमचंद गांधी के निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से संतोषी का चयन किया है।
11 अक्टूबर को होगा सम्मान समारोह

सम्मान समारोह रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति के झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक यशवंत व्यास, आलोचक राजाराम भादू, कथाकार सत्यनारायण, पत्रकार राजेंद्र बोड़ा, वरिष्ठ व्यंग्यकार फारूक आफरीदी, ओमेंद्र सहित शहर के प्रतिष्ठित लेखक और साहित्यप्रेमी शामिल होंगे।
माता की स्मृति में शुरू हुआ था सम्मान

उल्लेखनीय है कि ईशमधु तलवार ने अपनी रचनाकार माता श्रीमती शकुंतला देवी तलवार की स्मृति में शाकुन्तलम सम्मान की शुरुआत की थी। इससे पहले राजस्थान की कथाकार-पत्रकार उमा और तसनीम खान को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।वर्ष 2021 में ईशमधु तलवार के असामयिक निधन के बाद यह सम्मान स्थगित हो गया था। अब उनके मित्रों और परिजनों की पहल पर इसे पुनः शुरू किया गया है। इस सम्मान की पुनः शुरुआत राजस्थान की महिला रचनाकारों को प्रोत्साहित करने और साहित्यिक योगदान को सम्मानित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इन रचनाओं को भी पढ़ें और अपनी प्रतिक्रियाएं अवश्य दें
मुन्ना से कीर्ति राणा
ईशमधु तलवार स्मृति शाकुन्तलम सम्मान 2026 जयपुर की लेखिका संतोषी को
सफ़र की यादें
मेरी अर्थी
जीवनधारा: बदनाम गली में इंसानियत की तलाश
‘रिहाई’
वर्तमान की गुफ्तगू
मुन्ना से कीर्ति राणा
प्यार का इंतज़ार

6 thoughts on “ईशमधु तलवार स्मृति शाकुन्तलम सम्मान 2026 जयपुर की लेखिका संतोषी को”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *