ईशमधु तलवार स्मृति शाकुन्तलम सम्मान 2026 जयपुर की लेखिका संतोषी को
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र संस्थान की ओर से स्थापित ईशमधु तलवार स्मृति शाकुन्तलम सम्मान 2026 के लिए लेखिका संतोषी का चयन किया गया है। उन्हें उनकी पुस्तक ‘रोही की रोजड़ी’ के लिए 21,000 रुपये की सम्मान राशि, शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 11 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होगा।
