विकास की नई इबारत लिख रहीं सरपंच ऋतु पाटीदार

ऋतु पाटीदार और सत्यनारायण पाटीदार की टीम ने गांव में विकास कार्यों को दी नई गति

सड़क, सफाई, स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस से क्षेत्र में आया सकारात्मक बदलाव

महिदपुर रोड से सुनील परिहार की रिपोर्ट

महिदपुर रोड स्थित न्यू शिवाजी नगर कॉलोनी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम केवल स्वागत समारोह भर नहीं था, बल्कि यह क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व का उत्सव भी था। कॉलोनीवासियों ने सरपंच ऋतु सत्यनारायण पाटीदार का भव्य स्वागत कर उनके ईमानदार प्रयासों और कर्मठ कार्यशैली के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम विकास की इस यात्रा में सरपंच ऋतु पाटीदार को उनके पति एवं सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण पाटीदार का भी निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। सत्यनारायण पाटीदार कंधे से कंधा मिलाकर गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नई विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने से लेकर उनके प्रभावी क्रियान्वयन तक वे सतत प्रयासरत रहते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दोनों की टीम भावना और समर्पित कार्यशैली के कारण ही शिवाजीनगर सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। पारदर्शिता, जनसुनवाई और त्वरित निर्णय क्षमता ने पंचायत की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाया है।
ये रचनाएं भी पढ़ें-
जीने की इच्छा खत्म होना भी इच्छा मृत्यु ही है

शिवाजीनगर के विकास में सरपंच ऋतु पाटीदार और सत्यनारायण पाटीदार का यह योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। ग्रामीणों का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र निरंतर प्रगतिशख्सियत की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

शिक्षा और नेतृत्व का सशक्त संगम

ऋतु पाटीदार क्षेत्र की सबसे अधिक शिक्षित सरपंचों में मानी जाती हैं। उनकी दूरदर्शिता और प्रशासनिक समझ का परिणाम है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। उन्होंने गांव में स्वच्छता, सड़कों के निर्माण, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी है।
ये खबरें भी पढ़ें- महिदपुर रोड की बेटी आकांक्षा शर्मा का परचम
ये खबरें भी पढ़ेंडॉ. प्रभु चौधरी के निधन से साइलेंट अटैक पर बढ़ी चिंता
ये खबरें भी पढ़ेंशाबाश… श्वेता
ये खबरें भी पढ़ें- महिदपुर रोड की बहू बनी हाईकोर्ट एडवोकेट, चुनौतियों को हराकर लिखी सफलता की कहानी

विशेष रूप से महिलाओं में स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने कई पहल की हैं। नियमित सफाई अभियान, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, तथा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियाँ हैं।

वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान

न्यू शिवाजी नगर कॉलोनी में लाइट, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत समस्याएँ लंबे समय से बनी हुई थीं। सरपंच ऋतु पाटीदार के सतत प्रयासों से इन समस्याओं का समाधान संभव हो पाया। सीसी रोड के निर्माण के बाद कॉलोनीवासियों में हर्ष का माहौल है। यह निर्माण कार्य उनकी विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। इस अवसर पर कॉलोनाइज़र यशवंत राव, मधुकर राव एवं विशाल राव नवधाणे का भी सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

विकास कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान सरपंच ऋतु पाटीदार ने फीता काटकर नव-निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण पाटीदार का साफा पहनाकर तथा सरपंच ऋतु पाटीदार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कॉलोनीवासियों ने तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया।

सामाजिक और सांस्कृतिक पहल

कार्यक्रम के अवसर पर फाग उत्सव भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने गुलाल लगाकर सरपंच का स्वागत किया। साथ ही कॉलोनी में शिव मंदिर निर्माण की नींव रखी गई तथा बच्चों के लिए पार्क निर्माण का आश्वासन दिया गया। यह पहल क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

जनसेवा को समर्पित नेतृत्व

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऋतु पाटीदार ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है। गांव की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़कों का विस्तार करने और क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में उनका योगदान सराहनीय है। स्वागत करने वालों में पंच दीपक जाट, उत्तम परमार, विजयसिंह, रमेश जाट, कचरूलाल पडिहार, जाकिर मेव, रफीक सर, संजू जीतू व्यास, लोकेश पोरवाल, सुभाष तिवारी, विक्रम जी, सुनील परिहार एवं बामनिया सर सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बैरागी साहेब ने किया।

अंत में कॉलोनीवासियों ने विश्वास जताया कि सरपंच ऋतु पाटीदार के नेतृत्व में क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर रहेगा और जनसेवा की यह भावना आगे भी इसी तरह कायम रहेगी।

ये रचना भी पढ़ें

संघर्ष से सफलता तक: मंच पर गूंजी नारी शक्ति 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *