gulmohar

क़ैद वक़्त

घड़ी की सुइयों और गुजरते समय को दर्शाता दृश्य घड़ियों में उलझी जिंदगी और अपनी गति से चलता प्रकृति का समय।

मंजू जैन, इंदौर

हमने सीखा था
घड़ियों के अलार्म पर उठना
स्कूल के लिए जाते हुए सुनना
घड़ी देखो,
जल्दी करो,
वक़्त निकल रहा है।

फिर कॉलेज,
आगे काम पर जाते समय
टिकी रहती निगाहें घड़ी पर।

कुछ करने से पहले,
करने के बाद भी
ध्यान वहीं जा टिकता।

सूरज उदय भी हो रहा था
और अस्त भी,
चिड़ियाँ भी चहचहा रही थीं,
धरती अपनी धुरी पर
लगातार घूम रही थी।

और मैं समझती रही हमेशा
वक़्त घड़ियों में बंद है।

One thought on “क़ैद वक़्त”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *