
सुमिता नारवाल, जयपुर
है ! पुरुष तुम हो मजबूत, शक्तिशाली, शैल से स्थिर।
तुममें है बल, दिमाग, छल,
भरे हो तुम दंभ, अभिमान और गुमान में।
ना तुम्हें परवाह आज की, ना कल की फिक्र,
जीते हो बिंदास, लगते हो झक्कास।
नहीं जरूरत सजने के लिए
महंगे ब्रांडों की।
करते हो बस समाज सेवा कार्य,
लेकिन कभी क्यों नहीं दिखाया
तुम भी होते हो उदास।
बलशाली बाहों के बीच मासूम
सा रखते हो दिल,
कि घर-परिवार, अपनों का साथ
तुम्हारे लिए भी हैं खास।
सजाते घर, स्त्री,
खुद भी चाहते हो लग्ज़री घड़ी, गाड़ी।
नहीं बनना बड़ा,
फिर होना चाहते
परिवार का शैतान, नटखट बच्चा।
