gulmohar

बेबाक ख़्वाहिशें

खुले आसमान की ओर देखती एक स्त्री, स्त्री मन की बेबाक ख़्वाहिशों का प्रतीकात्मक दृश्य कुछ ख़्वाहिशें बंदिशों में नहीं, खुले आसमान में साँस लेना चाहती हैं।

मनजीत शर्मा ‘मीरा’

कितनी हसीन हैं मेरी बेबाक ख़्वाहिशें
पहने हुए हैं प्यार की पोशाक ख़्वाहिशें

दुनिया की बंदिशों से परे उड़ रही हैं ये
छूने चली हैं आज इक अफ़्लाक¹ ख़्वाहिशें

क्यों बार बार दिल उसी दर को है देखता
सौ बार हो चुकी जहाँ पे चाक² ख़्वाहिशें

उनका तो ज़िक्र तक मुझे करना हराम है
लाना न मेरे पास तू नापाक ख़्वाहिशें

ख़ुद की नज़र से गिर गई मैं भी अगर कभी
देखेंगे लोग फिर मेरी ख़ाशाक³ ख़्वाहिशें

इनको मुहब्बतों से रहा वास्ता नहीं
पाने को हैं मचल रहीं इम्लाक⁴ ख़्वाहिशें

ग़ुरबत⁵ सही न जा रही इनसे नसीब की
शाहों को चाहने लगीं चालाक ख़्वाहिशें

इख़्लास⁶ है वफ़ा है मुहब्बत है ख़ून में
मुझको खरीद पाएँगी क्या ख़ाक ख़्वाहिशें

कुछ दूरतर अगर रहें ‘मीरा’ तो ठीक है
भाती नहीं मुझे कभी ग़मनाक⁷ ख़्वाहिशें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *