Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

समर्पण

समुद्र में समर्पित होती नदी का प्रतीकात्मक दृश्य, प्रेम और त्याग की हिंदी कविता

विजया डालमिया, हैदराबाद

समुद्र से मिलने की धुन में
नदी मगन हो बहती चली जा रही थी।

जब समुद्र से जा मिली,
समुद्र ने कहा…

“न जाने कहाँ-कहाँ से होकर आई है।”

नदी शर्मिंदा हो गई…

नदी ने धीरे से कहा—

“मेरी हर बूंद में
सिर्फ समर्पण का भाव है।

तुमने यह सोचा नहीं
कि कितनी बाधाओं को पार कर
सिर्फ तुम तक आई हूँ।

मेरी हर बूंद में
सिर्फ और सिर्फ समर्पण की मिठास है।

हाँ, तुम्हारा खारापन
उस मिठास को समझ नहीं पाता,
पर मैं सिर्फ और सिर्फ
तुमसे मिलने आती हूँ,
और अपना अस्तित्व खोकर
तुम जैसी हो जाती हूँ।”

तभी एक तेज़ लहर आई,
और समंदर ने
उसे अपने आगोश में ले लिया।

इन रचनाओं को भी पढ़ें-

अधूरी मुलाक़ात
अमर मित्रता
मेरी ताक़त, मेरे दोस्त
अनुपमा जैसी दोस्त ने मुझे बनाया लेखिका
दोस्ती की वह छांव, जहां पूरा मोहल्ला एक परिवार बन गया
कुछ मित्र जीवन होते हैं
“तेरे बिना ज़िंदगी से कोई शिकवा तो नहीं…”

One thought on “समर्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *