Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

दोस्त वो

"दो सच्चे दोस्त शांत माहौल में साथ बैठे हुए, विश्वास और दोस्ती का भाव दर्शाता दृश्य"

मौसमी चंद्रा, पटना

दोस्त वो
जिसके सामने सही होने की मजबूरी न रहे।

जिससे बात करते हुए खुशामद का ख्याल न रहे।

जो तुम्हारी अनुपस्थिति को
तुम्हारे विरुद्ध बोले जाने का अवसर न बनने दे।

जो पीठ पीछे भी तुम्हारे सम्मान का प्रहरी बना रहे।

दोस्त वो
जो तुम्हारी तकलीफ़ों के हर मौसम में साथ रहे।

जिसे बरसों बाद भी मिलो तो
औपचारिकताएं बीच में आने से इनकार कर दे।

और दोस्त वो जो तुम्हारे भीतर
इंसान की बची हुई आखिरी परत बचाए रखे।

इन रचनाओं को भी पढ़ें-

अधूरी मुलाक़ात
अमर मित्रता
मेरी ताक़त, मेरे दोस्त
अनुपमा जैसी दोस्त ने मुझे बनाया लेखिका
दोस्ती की वह छांव, जहां पूरा मोहल्ला एक परिवार बन गया
कुछ मित्र जीवन होते हैं
“तेरे बिना ज़िंदगी से कोई शिकवा तो नहीं…”

One thought on “दोस्त वो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *