ममता की छाया है माँ

अपनी संतान को स्नेह से सहलाती और गोद में संभालती भारतीय माँ का भावुक दृश्य।

कंचनमाला ‘अमर’ (उर्मी)

ममता की छाया है माँ,
मुश्किल को हरती है माँ।
धड़कन में बसती है माँ,
सबसे ऊपर होती है माँ।

कभी थकन जो हमें रुलाए,
घाव अगर दुनिया दे जाए,
तब थपकी दे वो सहलाए,
फिर से नूतन राह दिखाए।

दर्द सभी वह खुद पर लेती,
नींद गँवाकर ख्वाब देखती।
गिरने पर वो हमें उठाती,
ख़ुद की चोट की फिक्र न करती।

नर्म हथेली, स्नेहिल साथ,
मोहे मन को उसकी बात।
परे हैं शब्दों से जज़्बात,
माँ से ही है हर सौगात।
इन रचनाओं को भी पढ़ें
ममता की छाया है माँ
रात भर एक करवट है माँ
पार्थ कहने वाली लड़की
कब आओगे तुम ?
माँ: जीवन आधार
माँ जैसा कोई नहीं…
ख़ुशबू माँ के साथ की