Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

ये मूर्तिकार

पत्थरों को तराशते-तराशते भावनाहीन हो गया एक शिल्पकार दूसरों के लिए पत्थरों में प्रेम गढ़ते-गढ़ते अपना प्रेम खो बैठा एक शिल्पकार।

निरुपमासिंह, बिजनौर

छेनी- हथौड़ा चलाते चलाते
पत्थरों को तराशते-तराशते
स्वयं भी पाषाण शिला सा हो गया।

या यूँ कहूँ कि
बुत बन कर रह गया
उसके भीतर का प्रेम
जैसे तराशे बुतों में
समाहित हो गया
क्या था वो कल
आज़ क्या हो गया
प्रेम-भाव तो जैसे
उस फ़नकार का
छू-मंतर हो गया

जो था कभी
प्रेम से लबालब भरा
आज़ उसके अंतर्मन का
स्त्रोत भी सूख कर
दरकती पपड़ी भर
बन कर रह गया

वो जानता भी था
गया वक्त तो गया
फिर लौट कर कभी आता नहीं
इतनी छोटी सी बात
वो भला क्यों कर
भूल गया…
उसे तो मात्र अपने
औजारों से प्रेम था
क्योंकि …
उदर शांति का निमित्त यही था
यही छेनी- हथौड़ी का साथ था
उसकी आजीविका का
साधन मात्र भी यही था।
इन रचनाओं को भी पढ़ें और अपनी प्रतिक्रियाएं अवश्य दें
मुन्ना से कीर्ति राणा
ईशमधु तलवार स्मृति शाकुन्तलम सम्मान 2026 जयपुर की लेखिका संतोषी को
सफ़र की यादें
मेरी अर्थी
जीवनधारा: बदनाम गली में इंसानियत की तलाश
‘रिहाई’
वर्तमान की गुफ्तगू
मुन्ना से कीर्ति राणा
प्यार का इंतज़ार

4 thoughts on “ये मूर्तिकार”

  1. आपकी उत्कृष्ट कविता के लिए आपको साधुवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *