Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

अंतर्मन

निर्मल अंतर्मन और आत्मिक प्रेम को दर्शाती हिंदी कविता सच्चा प्रेम बाहरी सौंदर्य से आगे बढ़कर इंसान के निर्मल अंतर्मन को पहचानता है।

डॉ. मंजूलता, नोएडा

अंतर्मन
नहीं देखता तुम्हारा
मुखमंडल,
सोने-सा दमकता,
न ही उभरे हुए वक्षस्थल,
न ही कटि-प्रदेश,
न ही घने लहराते केशों को।

नहीं देखना मुझे है
महावर लगे,
पायल से सुशोभित पाँव,
न ही नख-से-सिर तक का श्रृंगार।

मैं तो झाँकता हूँ
तुम्हारे अंतर्मन को,
जो श्वेत, कोरा और
बेदाग है,
जिसमें ढूँढ़ने पर भी
मैल न मिले।

तेरी यही अच्छाई
मुझे तेरी ओर खींच
ले जाती है
तेरा सान्निध्य पा, मैं
भी तर जाऊँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *