शाबाश… श्वेता

मुंबई के आसमान पर लिख दी जब्जे की कहानी

एक छोटे से कस्बे की लड़की ने बॉलीवुड में लहराया परचम

महिदपुर रोड की बेटी, जिस पर आज पूरा शहर गर्व कर रहा है। किसी ने यह सोचा भी नहीं होगा कि एक कस्बे और सामान्य परिवेश से आई लड़की अपने हौसले, दृढ़ निश्चय और लगन से मायानगरी मुंबई और बॉलीवुड में अपना परचम लहरा देगी।

जी हाँ, यह नाम है श्वेता बोथरा का। कवि दुष्यंत कुमार की कालजयी पंक्ति “कौन कहता है आसमां में सुराख़ नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों” को श्वेता ने सच साबित कर दिया। श्वेता की कहानी हज़ारों लड़कियों और युवा सपने देखने वालों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उज्जैन जिले के छोटे कस्बे महिदपुर रोड में जन्मी स्व. पारस जैन औेर मधुबाला जैन की बेटी श्वेता तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। बचपन से ही उन्हें कविताएँ और कहानियाँ लिखने का शौक़ था। शिक्षा पूरी करने के बाद, मीडिया मैनेजमेंट में एमबीए करने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ओरकॉम एडवरटाइजिंग, इंदौर से की। लेकिन लेखन का जुनून उनके भीतर हमेशा जागरूक रहा। उनके मन में कुछ अलग करने की चाह थी।

एक दिन उन्होंने यह बात अपनी बॉस कविता और अमित कोसरवाल से बताई। उनकी मदद से पहली पायदान पर कॉपीराइटिंग में करियर की शुरुआत की। धीरे-धीरे उनके सपनों की उड़ान ने उन्हें मुंबई तक पहुँचाया। वहां उन्होंने प्रसिद्ध डायरेक्टर महेश भट्ट के राइटिंग रूम में बतौर लेखक और गीतकार काम करना शुरू किया।

26 सितंबर को श्वेता बोथरा और उनकी सहयोगी सुहृता दास की लिखी फिल्म “तू मेरी पूरी कहानी” रिलीज़ हो रही है।

श्वेता की कहानी हमें यह सिखाती है कि छोटे गाँव से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं, अगर हिम्मत और जुनून साथ हो। मीडिया इंडस्ट्री जैसी जगह, जहाँ नेपोटिज़्म की शिकायतें आम हैं, वहाँ भी दो लड़कियों ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई।श्वेता बोथरा की यात्रा साबित करती है कि असंभव कुछ भी नहीं, सिर्फ़ हिम्मत और मेहनत की ज़रूरत है।


जैसे आसमां में सुराख़ हो सकता है, वैसे ही सपनों की ऊँचाइयाँ भी हमारे इरादों से छू ली जा सकती हैं। “तू मेरी पूरी कहानी” एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे अपने प्यार और करियर के बीच कोई एक चुनना होता है। वही निर्णय उसकी ज़िंदगी की दिशा बदल देता है। इस फिल्म का संदेश साफ़ है. अपने सपनों के लिए हिम्मत रखो, कठिन फैसले लेने से मत डरो, और हमेशा अपने हौसले को जीवित रखो।
“तू मेरी पूरी कहानी” सिर्फ़ फिल्म नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों और युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो यह सोचती हैं कि क्या प्यार और करियर में संतुलन बनाया जा सकता है।

श्वेता का जीवन संदेश भी यही है—अगर हौसला हो, जुनून हो और मेहनत हो, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं।

सुरेश परिहार, एडिटर, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे

42 thoughts on “शाबाश… श्वेता

    1. वाह श्वेता। ऐसी जानकारी साझा करने के लिए संपादक जी को धन्यवाद।

        1. बहुत अच्छी खबर है। बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं आपको श्वेता जी

        2. बहुत-बहुत शुभकामनाएं श्वेता 💐💐

          ऐसे ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाओ
          मेहनत से तुम आगे बढ़ते जाओ
          ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहे तुम पर
          एक दिन तुम अपनी मंजिल को पा जाओ

      1. गर हौंसले बुलंद हो तो मंजिल दूर नहीं
        मुश्किलें मिलेंगी मगर हारना मंज़ूर नहीं
        बनाती हैं नदियाँ पहाड़ो से अपनी राहें
        डर के ठहर जाना बहाव का दस्तूर नहीं

        बहुत -बहुत शुभकामनाएँ …! आप जीवन में इसी तरह सफलता के सोपान पार करती रहें।

        1. आप सबके लिए प्रेरणा हो।
          नई मिशाल कायम करते रहो श्वेतजी

          हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐💐💐

      2. हार्दिक बधाई श्वेता. यह तुम्हारी सफलता की पहली सीढ़ी है. अभी आगे और भी परचम फैराओ ऐसी दुआ है.

        1. बहुत बधाई श्वेता को और ऊंची छलांग लगाओ शुभकामनाएं

    2. शाबाश श्वेत
      ढेर सारी बधाई हार्दिक शुभकामनाएँ
      ईश्वर ऐसे हर कदम पर साथ रहे,
      हमेशा साथ दे , यही कामना है,
      युवा जगत के लिए रोल मॉडल बनो।
      ऐसी प्रेरक जानकारी को साझा करने के लिए सुरेश जी को सादर आभार।

    3. मध्य प्रदेश के लिए आपका कर्तृत्व भूषण की बात है। आपको आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं।

      डॉ नेत्रा रावणकर
      उज्जैन

    4. प्रिय श्वेता अनेकानेक शुभ कामनाए, महिदपुर रोड जैसी जगह से होकर भी आप अपने उद्देश्य को लेकर बहुत आगे बढ़ सकती हैं, जहाँ एक्सप्रेस ट्रेन भी नहीं रुकती है और कई बार नागदा से ट्रेन में सफ़र करने के लिए जाना होता हैं ।
      बहुत खूब 🙏

      1. श्वेता जी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।उनका प्रयास सराहनीय है।निश्चित रूप से उनका प्रयास उन्हें शीर्ष पर पहुंचाएगा। उनकी फिल्म के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

    5. शानदार उड़ान। हौसलों की उड़ान ने कर दिखाया ,श्वेता।आप पर हमें गर्व है।आप न जाने कितने युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।अब सारा आकाश आपका है ।उड़े खूब उड़े,सपने देखें और उन्हें पूरा करें यही दुआ, शुभकामना🌷🌷

    1. बहुत-बहुत शुभकामनाएं श्वेता 💐💐

      ऐसे ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाओ
      बुलंद हौसलों से मेहनत करते जाओ
      ईश्वर हर कदम पर साथ दे आपका और आप अपनी मंजिल को पा जाओ

    1. वाह जी वाह बहुत 👌👍👏
      हार्दिक बधाई और अनंत अभिनन्दन
      💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

  1. श्वेता कामयाबी आपके कदम चूमे और आप सफलता की शिखर पर निरंतर आगे बढ़ती जाओ । श्वेता मुंबई में आकर महिदपुर वाली श्वेता को भूल मत जाना।

  2. हार्दिक शुभकामनाएँ उज्जवल भविष्य के लिए!
    ऐसी ही सफलता आपको आगे भी मिलती रहे!

    1. बहुत बहुत बधाई हो श्वेता जी खूब तरक्की करे

  3. श्वेता को बधाई, और आप को भी उसकी उपलब्धि को प्रसारित करने के लिये। कामना करें कि श्वेता इतनी बड़ी/बिजी आर्टिस्ट हो जाए कि आप को भी मिलने के लिए अपॉइमेंट आसानी से न मिले। 🌹

    1. जी सर, आपकी बात सही हो जाए. यदि आप भी अपने प्रकाशन में स्थान दे सकें तो हमारे गांव की बेटी का मान बढ़ेगा

  4. वाह!
    बहुत ही सुनहरी उपलब्धि प्रिय श्वेता। नित्य नए आसमान छूती रही।
    तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ🌸🌺

  5. हमारे छोटे से इस नगर में टेलेंट की कोई कमी नही है,आज इस नगर की बेटियां उच्च शिक्षा से परिपूर्ण होकर अलग अलग क्षेत्र में अपने परिवार और अपने नगर का नाम रौशन कर रही है। श्वेता बहन और बोथरा परिवार को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं 👍🌺🙏

  6. श्वेता जी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।उनका प्रयास सराहनीय है।निश्चित रूप से उनका प्रयास उन्हें शीर्ष पर पहुंचाएगा। उनकी फिल्म के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *