Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

महिदपुर रोड को मिला चातुर्मास का सौभाग्य

साध्वी जी का प्रवचन, जैन श्रद्धालु सभा में बैठे हुए, धार्मिक वातावरण

जैन समाज में उत्साह, ऐतिहासिक बनेगा 2026 का चातुर्मास

सुरेश परिहार, संपादक, पुणे

महिदपुर रोड। नगर के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि वर्ष 2026 का पावन चातुर्मास परम पूज्य डॉ. साध्वी श्री अमृतरसा श्री जी महाराज साहब (आदि ठाणा 3) के सान्निध्य में संपन्न होगा। इस शुभ अवसर से समूचा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा है।

राष्ट्र संत पूज्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंत सेन सुरिश्वरजी महाराजा के पट्टधर, सुविशाल गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्य सेन सुरिश्वर जी म.सा. की आज्ञानुवर्ती, परम पूज्य साध्वी श्री भुवनप्रभा श्री जी म.सा. की सुशिष्या, मधुर व्याख्यानी डॉ. साध्वी श्री अमृतरसा श्री जी म.सा. का यह चातुर्मास नगरवासियों के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य का अनुपम अवसर लेकर आ रहा है।

विगत कई वर्षों से नगरवासी साध्वी श्री जी के चातुर्मास की विनम्र विनंती कर रहे थे, जो अब पूर्ण होने जा रही है। इस शुभ समाचार से पूरे नगर में उत्साह, उमंग और श्रद्धा की लहर दौड़ गई है।आगामी चार महीनों तक नगर में जप, तप, साधना, आराधना और धर्म-ज्ञान की अविरल गंगा प्रवाहित होगी।
श्रद्धालुजन पूज्य साध्वी श्री जी के श्रीमुख से प्रवचनामृत का लाभ लेकर अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक ले जाने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। जैन श्री संघ के अध्यक्ष अजय चोरड़िया ने समस्त सकल जैन समाज, नवयुवक मंडल, महिला मंडल, बहू परिषद, तरुण एवं बालिका परिषद से आह्वान किया है कि इस चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी तन, मन और धन से जुड़ें तथा प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाकर अधिक से अधिक धर्मलाभ अर्जित करें।
इस पावन अवसर को लेकर व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं, और पूरा नगर एक भव्य, अनुशासित एवं आध्यात्मिक चातुर्मास की ओर अग्रसर है। उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी द्वारा प्रदान की गई।

इन रचनाओं को भी पढ़ें और अपनी टिप्पणी दें
खरमास समाप्त, अब शुरू होंगे मांगलिक कार्यों के शुभ दिन
केदारनाथ हेली सेवा में बड़ा बदलाव, अब दलालों पर रोक
सिंहस्थ-2028 की तैयारी पर संतों की मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *