स्तुति जैन ने हासिल किए 91 प्रतिशत अंक

CBSE बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर मुस्कुराती हुई छात्रा स्तुति जैन।

नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त की

सुरेश परिहार की रिपोर्ट

महिदपुर रोड।
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में महिदपुर रोड की प्रतिभाशाली छात्रा स्तुति जैन ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है। स्तुति ने यह उपलब्धि आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, बिरला ग्राम नागदा से हासिल की। स्तुति जैन, महिदपुर रोड जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिनेश जैन “बोस” के भतीजे अजीत जैन की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार सफलता से बोथरा/जैन परिवार में हर्ष का वातावरण है, वहीं पूरे नगर में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों एवं समाजजनों ने बताया कि स्तुति शुरू से ही मेधावी एवं अनुशासित छात्रा रही हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि को नगर के युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

स्तुति की सफलता पर जैन समाज सहित नगर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएँ ही नगर और समाज की वास्तविक पहचान होते हैं, जो अपने परिश्रम से नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।
नगर के समस्त पत्रकार साथियों ने भी स्तुति को इस उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

2 thoughts on “स्तुति जैन ने हासिल किए 91 प्रतिशत अंक

  1. बधाई बहुत अच्छा लगा, १९७१-१९८५ के बीच में ११ वी में १०-१५ बच्चे होते थे और एक या दो महिदपुर कॉलेज जाते थे BA करने बस 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *