Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

कौन हो तुम ?

प्रेम और विरह की अनुभूति दर्शाती भावपूर्ण महिला और पुरुष की तस्वीर

रश्मि मृदुलिका, देहरादून (उत्तराखण्ड)

कौन हो तुम,,
कर्णिका में उच्चरित मेरे,
शब्दों से भाव उड़ेलते,
व्याकुल प्राण, तृषित मन‌ ,
मुझ में ही मुझको समेटते,

कौन हो तुम,, कहो अपराजिता,,
कहाँ से बधिर अक्षर बोल पड़ते|
प्रेमील भाव भ्रमर से डोल जाते,
मधु विरह तन- मन में घुल जाये|
प्रियतम हेतु कौन गीत गाये|

कौन हो प्रिये! कब तुम आये?
नुपूर की झनकार रस घोले,
मयूर मन का पंख खोले,
कोलाहल में रागिनी हो जैसे,
मिट्टी की सोंधी खुशबू पावनी हो जैसे,
एकाकी क्षणों की साथी हो जैसे,

कौन हो,, कहो सखे,,
मंथर कदमों से समाहित हुए,
काया – आत्मा सम दोनों हुए,,
मुझमें, मुझ जैसे ही तुम हुए,

इन रचनाओं को भी पढ़ें
कौन हो तुम ?
सावन के रंग में रंगा विजया गार्डन, झूम उठीं महिलाएं
मर्यादा पुरूषोतम
ऐ ज़िंदगी…
विष वमन
“न कॉल, न मैसेज, न कोई वजह… आखिर क्यों रिश्तों में बढ़ रहा है घोस्टिंग का चलन ?”
फ्रेंडशिप डे
दोस्त
मैं कौन हूँ ?
वो तीन दिन
तुम्हारा बाय कहना मुझे अच्छा नहीं लगता..
कॉफी कनेक्शन
 एक मौसम फिर लौट आया
कैफे हाउस …
वह दास्तान

4 thoughts on “कौन हो तुम ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *