सावन में जरूरी है सात्विक भोजन

शिव आराधना और उपवास का समय

सावन का महीना हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है. यह भगवान शिव की आराधना का समय होता है, जिसमें श्रद्धालु व्रत, उपवास और विशेष पूजा करते हैं्. इस महीने में शुद्धता, संयम और सात्विकता को विशेष महत्व दिया जाता है. लोग मांसाहारी भोजन त्याग कर शुद्ध शाकाहारी आहार अपनाते हैं.सावन में सात्विक भोजन क्यों है जरूरी?
सावन में सूरज की रोशनी कम हो जाती है जिससे शरीर की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. ऐसे में तैलीय, भारी और मांसाहारी भोजन स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकता है. सात्विक भोजन हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होता है जो शरीर और मन दोनों को शांत करता है.
क्या होती है सात्विक डाइट?
सात्विक डाइट का अर्थ है ऐसा भोजन जो सिर्फ शुद्ध शाकाहारी ही नहीं बल्कि मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से भी लाभकारी हो. यह आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से संतुलित होता है और शरीर को प्राकृतिक रूप से ऊर्जावान बनाए रखता है. इसमें ताजे फल, मौसमी सब्जियां, दूध, अनाज, नट्स और सीड्स शामिल होते हैं.सावन में खाएं ये ३ सात्विक सुपरफूड्स
१.साबूदाना
सावन के व्रत में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला साबूदाना न केवल पेट को भरता है बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को मानसून में होने वाले संक्रमण से बचाते हैं्. यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत है.

२. नट्स और सीड्स
बादाम, अखरोट, काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स और तिल, कद्दू के बीज जैसे सीड्स शरीर को हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मिनरल्स प्रदान करते हैं्. ये व्रत के दौरान भूख को नियंत्रित करते हैं और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखते हैं्.

. सामक चावल (व्रत के चावल)
सामान्य चावलों के मुकाबले हल्के और जल्दी पचने वाले सामक चावल उपवास में कमजोरी नहीं आने देते. इसमें मौजूद कार्ब्स शरीर को ऊर्जा देते हैं और डाइजेशन को भी दुरुस्त रखते हैं्

.इन चीज़ों से करें परहेज़
मांसाहारी भोजन: भारी होता है और मानसून में पचने में कठिनाई करता है
साधारण अनाज (गेहूं, चावल): अधिक पाचन समय लेते हैं, जिससे पेट भारी लग सकता है.लहसुन-प्याज: आयुर्वेद के अनुसार यह तामसिक प्रवृत्ति को बढ़ाते हैं और पेट में गर्मी पैदा कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *