तुम खो गए हो

सांझ के समय सुनसान रास्ते पर खड़ा एक अकेला व्यक्ति, बिछड़ते प्रेम और यादों के दर्द को दर्शाता हुआ दृश्य “कुछ लोग साथ चलते-चलते ही खो जाते हैं…

अंशु जैन, प्रसिद्ध लेखिका, देहरादून

तुम खो गए हो,
क्यों साथ चलते-चलते,
कि तुम ही तो जीने का
सबब बन गए थे।

कहाँ है हँसी, कहाँ है मिलन,
जाने ये क्या हो गया,
ख़्वाबों का मिलना नहीं था सनम,
इश्क़ वो हक़ीक़त था
कि तुम ही फ़िज़ा की
बहार बन गए थे।

ठंडी हवा, ये काली घटा,
रह-रह के फिर याद उमड़ी,
आँसू का धागा, यादों का हार,
आओ पेश तुमको करूँ
कि तुम मेरे गीतों की
जान बन गए थे।

तुम खो गए हो,
क्यों साथ चलते-चलते…
ये रचनाएं भी पढ़ें और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें-
इश्क़: पहली सांस भी, आख़िरी भी
पल-पल जीवन
विंध्यवासिनी माता
राज़-ए-ज़िंदगी
खुद पर भरोसा रख

2 thoughts on “तुम खो गए हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *