श्री कृष्ण

मोर मुकुट धारण किए भगवान श्रीकृष्ण, हाथ में बांसुरी, वृंदावन के कुंजों में राधा और गोपियों के साथ दिव्य रासलीला का मनमोहक दृश्य।

नीलम पेड़ीवाल, जमशेदपुर (झारखण्ड)

1)कुंज बिहारी की सदा,
महिमा अपरम्पार।
पूरी करते कामना,
यह जीवन का सार।।

2) संग गोपियाँ राधिका,
कृष्ण रचाते रास।
कल-कल कालिंदी करें,
देखो जाकर पास।।

3) मुख माखन लिपटा दिखा,
चकित हुई थी मात।
संग कृष्ण के गोपियाँ
खेल रहीं दिन -रात।।

4) मुकुट भाल सोहे सदा,
घुँघराले हैं बाल
शोभा बड़ी सुहावनी,
निरखूँ मैं हर साल।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *