गुलमोहर और रजनीगंधा
क्या प्रेम केवल साथ रहने का नाम है, या किसी की खुशबू की तरह मन में हमेशा बने रहने का एहसास? ‘गुलमोहर और रजनीगंधा के नाम’ एक रूहानी और रोमांटिक पत्र है, जो प्रेम को रंगों, खुशबू और आत्मिक जुड़ाव के माध्यम से व्यक्त करता है।

क्या प्रेम केवल साथ रहने का नाम है, या किसी की खुशबू की तरह मन में हमेशा बने रहने का एहसास? ‘गुलमोहर और रजनीगंधा के नाम’ एक रूहानी और रोमांटिक पत्र है, जो प्रेम को रंगों, खुशबू और आत्मिक जुड़ाव के माध्यम से व्यक्त करता है।
रिद्धिमा और राघव के बीच पनपते विश्वास, अपनापन और अनकहे प्रेम को बेहद संवेदनशीलता से चित्रित किया गया है। यह कहानी बताती है कि कुछ लोग जीवन में प्रेम का दावा लेकर नहीं आते, बल्कि सुकून बनकर हमारे भीतर जगह बना लेते हैं। रिश्तों की मर्यादा, भावनाओं की गहराई और आत्मीय जुड़ाव का सुंदर चित्रण इस कहानी को विशेष बनाता है।
कुछ रिश्तों को नाम की ज़रूरत नहीं होती। वे विश्वास, अपनापन और खामोशियों की भाषा में जीते हैं। राघव और रिद्धिमा की यह कहानी ऐसे ही एक अनकहे प्रेम की दास्तान है, जहाँ शब्दों से अधिक भरोसा बोलता है।
गुलाबी दीवारों वाला वह कमरा दो अनकही ज़िंदगियों का मिलन-बिंदु था, जहाँ बारिश की बूंदों के साथ भावनाएँ भी ठहरती थीं। किताबों, चुप्पियों और साझा क्षणों के बीच अमृता और श्रुति का रिश्ता धीरे-धीरे आकार लेता है—एक ऐसा संबंध जो शब्दों से परे है। समाज की सीमाओं और भीतर के डर के बीच झूलता यह अनकहा प्रेम कभी दूरियों में बिखरता है, तो कभी यादों में सिमट आता है, और अंततः यह एहसास छोड़ जाता है कि सच्चे रिश्ते खत्म नहीं होते वे बस अपना रूप बदल लेते हैं।
उस प्रेम की कथा कहती है जो शब्दों का मोहताज नहीं होता। आँखों की गहराइयों में ठहरा, निःस्वार्थ और समान पीड़ा में बंधा यह प्रेम मोगरे की सुगंध की तरह मन में सहेजा रहता है धीरे-धीरे फैलता हुआ, आज भी अव्यक्त, फिर भी अटूट और अभेद्य।
अश्विन सर, मुझे लेकर, कहां जा रहे हैं ? और क्यों ? छोटा शहर है, किसी ने मुझे इनके साथ देख लिया तो न जाने मेरे बारे में क्या सोचेगा ।
सर, ने मुझे एक एंप्लॉय से ज्यादा दोस्त समझा, मुझ पर विश्वास किया, और अपनी कुछ ऐसी बातें शेयर की जो वह शायद किसी और से कह नहीं सकते थे….. लेकिन उन्होंने जो कहा उसे सुनकर मैं सकते में आ गई …….. दोस्त समझा तो सही सलाह देना मेरा फर्ज था
प्रेम की कथा इतनी सरल नहीं कि शब्दों में बाँधी जा सके। “धरती सब मसि कियो, लेखनी सब बनराई”—यह यूँ ही नहीं लिखा गया। जब प्रेम को लिखना चाहा, तो लेखनी ने हार मान ली। उसमें धूल, राख और व्यापार की कठोरता निकल पड़ी। क्योंकि प्रेम में कोई सौदा नहीं होता, कोई मोल नहीं होता।
कभी प्रेम में एक महामौन था, जिसमें न मिलने का डर था, न खोने का भय। स्त्री अपने घर की नींव संभालने आई, पुरुष घर को भरने कमाने निकला। पर प्रेम की अनुगूँज बहती रही—नदियों में, झरनों में, लहरों में, हवाओं में… बिना कहे, बिना सुने।
जो प्रेम को अभिशाप कहकर कोसता है, वह भी जानता है कि प्रेम होना ही सबसे बड़ा वरदान है। लेकिन प्रेम करने से पहले, उसे समझना, महसूस करना, जीना आना चाहिए।