शब्दों का मौन

नदी किनारे संध्या में बैठा एक चिंतनशील लेखक, प्रकृति को निहारते हुए, सृजन और शब्दों के मौन पर विचार करता हुआ। क्या लेखन सचमुच कोई बीमारी है? सृजन, शब्दों के मौन और लेखक की आंतरिक बेचैनी को अभिव्यक्त करती एक संवेदनशील हिंदी कविता।

रेखा हजारिका

उदास-उदास भाव से
दिन बीत जाता है,
पर एक भी नया शब्द
जन्म नहीं लेता।
क्या लेखन कोई बीमारी है?

क्या आज तुमने नहीं देखा
बसंत की नर्तकी की
लचकती कमर की थिरकन?
या चंचल फागुन की गति को
देखकर ही
मन की आकांक्षा पूरी हो जाती है?

न यह, न वह
केवल इसलिए नहीं कि
किसी रूपहली नदी के जल में
साँझ का सूरज उतर आए,
और देखते-ही-देखते
पूरा आकाश
एक कविता बन जाए।

अब भी पुकारती है वही घाट,
वही सुनसान-सी साँझ।
क्या तुमने नहीं देखा
चाँदनी से नहाई रात में
नदी के सीने पर
तैरती हुई आती
भाटियाली धुन?

फिर बताओ,
क्या लेखक होना
कोई बीमारी है?

इन रचनाओं को भी पढ़ें

भीगी यादें
‘मेरा अनुरागी मन’
सच्चा दोस्त : एक अनमोल तोहफ़ा
शब्दों का मौन
मैं जानता हूँ, फिर भी…
माँ
कर्ण की व्यथा
मनचली चाय
अनमोल सौगात हो तुम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *