Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

नए साल में लंबी और स्वस्थ जिंदगी का संकल्प

नए साल 2026 में स्वास्थ्य विशेषज्ञ छोटे और व्यावहारिक हेल्थ रेजोल्यूशन अपनाने की सलाह दे रहे हैं. रोज 30 मिनट की गतिविधि, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, पानी का सही सेवन और तनाव प्रबंधन से फिटनेस बेहतर होती है, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है और लंबी उम्र पाई जा सकती है.

Read More

रास की कथा से जीवन होता है रसपूर्ण

स्थानीय श्री राम मंदिर हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के छठे दिन भक्तिरस से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला. कथा व्यास पंडित सुनील कृष्ण व्यास ने रास की कथा का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि रास की कथा जीवन के हर रस को पूर्ण कर देती है. जो व्यक्ति रास की कथा का श्रवण करता है, उसके जीवन में फिर किसी रस की कमी नहीं रहती.

Read More

रेशम के धागों से बाजार तक

सेंट्रल रेलवे की पहल से महाराष्ट्र के रेशम किसानों को एशिया के सबसे बड़े रेशम कोकून बाजार रामनगरम तक सीधी पहुंच मिली है. संगठित रेल परिवहन से किसानों को बेहतर दाम, कम लागत और गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिल रही है.

Read More

प्रेम की राह पर सरकारी ब्रेक

गुजरात सरकार प्रेम विवाह और घर से भागकर शादी करने वाले जोड़ों के लिए विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को और सख्त करने की तैयारी में है. प्रस्तावित नियमों के तहत अब ऐसे विवाहों का पंजीकरण क्लास-2 अधिकारी की मंजूरी से ही हो सकेगा, जबकि अब तक यह प्रक्रिया क्लास-3 अधिकारी यानी तलाटी के स्तर पर पूरी हो जाती थी.

Read More

कपिल दा जवाब नहीं

देश को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल देव का उज्जैन दौरा पूरी तरह सादगी और अपनत्व से भरा रहा. मंगलवार को अल्प प्रवास पर उज्जैन पहुंचे कपिल देव ने किसी औपचारिक कार्यक्रम या प्रोटोकॉल से दूरी रखते हुए आम लोगों और बच्चों के बीच समय बिताया.

Read More

स्वच्छ ऊर्जा की ओर मजबूत कदम

भारतीय रेलवे ने सकलेशपुर–सुब्रमण्य रोड घाट सेक्शन का विद्युतीकरण सफलतापूर्वक पूरा कर एक बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धि हासिल की है. यह रेलखंड भारतीय रेलवे के सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में गिना जाता है. 28 दिसंबर 2025 को इस सेक्शन पर इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का सफल ट्रायल किया गया, जिसके बाद यह खंड इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है.

Read More

छप्पन भोग और खाटू श्याम दरबार ने बांधा श्रद्धालुओं का मन

श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस का आयोजन आज अत्यंत भक्तिमय, उल्लासपूर्ण और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कथा स्थल श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से गुंजायमान रहा। हर ओर “श्रीकृष्ण” नाम का संकीर्तन, भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि और श्रद्धा की तरंगें वातावरण को पावन बना रही थीं।

Read More

बांद्रा टर्मिनस–जयपुर नॉनस्टॉप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस और जयपुर के बीच विशेष किराये पर नॉनस्टॉप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगी.

Read More

नंद के घर आनंद भयो…भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिवस का आयोजन अत्यंत भक्तिमय, भावपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने एकाग्रचित्त होकर कथा श्रवण किया. पूरे पंडाल में भक्ति और आनंद का वातावरण देखने को मिला.

Read More

रात में दिल को सुरक्षित रखने के लिए सही नींद जरूरी

हृदय विशेषज्ञों के अनुसार रात के समय दिल के दौरे का जोखिम केवल बीमारी पर नहीं, बल्कि सोने की मुद्रा और नींद से जुड़ी आदतों पर भी निर्भर करता है. हाल के अध्ययनों और अनुभवी आईसीयू नर्सों की सलाह के मुताबिक, बाईं करवट हल्के मुड़े घुटनों के साथ सोना दिल पर दबाव कम करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है. हालांकि, केवल मुद्रा बदलना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कुछ अतिरिक्त सावधानियां अपनाना भी जरूरी है.

Read More