Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

आजोल यूथ क्लब के क्रिकेट महाकुंभ में उमड़ा जोश

खिलाड़ियों और दर्शकों में दिखा गजब का उत्साह

बोरीवली से मधु चौधरी की लाइव वॉयर न्यूज के लिए रिपोर्ट

मुंबई के बोरीवली स्थित स्पोर्ट्स अकादमी का माहौल रविवार, 16 नवंबर को सुबह से ही क्रिकेट के रंग में रंग चुका था. आजोल यूथ क्लब द्वारा आयोजित वन-डे लिमिटेड ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट ने युवाओं में ऐसा जोश भर दिया कि पूरा मैदान तालियों, शोरगुल और उत्साह के नारों से गूंज उठा.
टूर्नामेंट का शानदार आगाज़ मातोश्री उर्मिलाबेन शाह परिवार के हाथों शुभारंभ के साथ हुआ. टूर्नामेंट के टाइटल पार्टनर मातोश्री उर्मिलाबेन शाखरचंद शाह परिवार रहे, जिन्होंने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. उनके आगमन से ही आयोजन का स्तर और भव्यता दोनों बढ़ गए.

खेल के दौरान एक विशेष पल तब आया जब केंद्रीय मंत्री एवं सांसद पीयूष गोयल मैदान पर पहुंचे. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और आयोजन समिति की तारीफ की. उनके संबोधन ने युवा प्रतिभागियों के मनोबल को एक नई ऊंचाई दी. आयोजन के सफल संचालन का श्रेय पूरी तरह पौरव भाई को जाता है, जिनके नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ.


पुरुष वर्ग 10 टीमों के बीच धाकड़ मुकाबला
पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमों का रोमांचक संघर्ष देखने को मिला. हर मैच में ऊर्जा और जुनून चरम पर रहा. फाइनल मुकाबले में एचपीएसप वॉरियर्स ने दबदबा कायम करते हुए शानदार जीत दर्ज की और चैंपियन बनीं.दूसरे स्थान पर वीके लीजेंड्स टीम रही, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया. इस टूर्नामेंट में मैनः ऑफ द मैच (एमओवी): आलोक मैनः ऑफ द सीरीज (एमवीपी): निमित रहे. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट बल्लेबाजी और गेंदबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया.


महिला वर्ग रोमांच का चरम, तीन सुपर ओवर भी रहे बराबरी पर
महिला वर्ग में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया और हर मुकाबला दर्शनीय रहा.फाइनल मुकाबला जमुना टाइटंस बनाम वीके लीजेंड्स महिला टीम के बीच हुआ, जो इतना रोमांचक रहा कि सामान्य ओवर ही नहीं, बल्कि तीन सुपर ओवर भी परिणाम नहीं दे सके! अंततः बॉल आउट पद्धति में एक खिलाड़ी के आउट होने पर जमुना टाइटंस ने यह रोमांचक जीत अपने नाम की. वीके लीजेंड्स महिला टीम उपविजेता रही. महिला टीम में वुमन ऑफ द मैच (एमओवी): रिया, वुमन ऑफ द सीरीज (एमवीपी): रिया रहीं. रिया ने पूरे टूर्नामेंट में ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को लगातार प्रभावित किया.


प्रायोजकों का सराहनीय योगदान बना सफलता की रीढ़
टूर्नामेंट की आकर्षक व्यवस्था के पीछे कई सम्मानित प्रायोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
स्वल्पाहार पार्टनर: मातृश्री उर्मिलाबेन शाखरचंद शाह परिवार

मीडिया पार्टनर: मीत रश्मिकांत शाह परिवार (दिव्य विजन)
क्लॉथिंग पार्टनर: मातृश्री साधना बेन मन्नू भाई शाह परिवार
ऑक्शन पार्टनर: मातृश्री रश्मि बेन रश्मीकांत शाह परिवार
फूड स्पॉन्सर: मातृश्री जसीबेन मफतलाल शाह परिवार
टॉस का बॉस प्रायोजक: श्री हरगोविंद दास पोपटलाल शाह परिवार
बेट एवं बाल पार्टनर: मातृश्री लीलावती बेन प्रेमचंद शाह परिवार


सभी प्रायोजकों के सहयोग ने इस आयोजन को भव्य और प्रेरणादायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
यह एक दिवसीय टूर्नामेंट सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं था, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, टीम वर्क, खेल भावना और समुदाय की एकता का उत्सव था.अजोल यूथ क्लब ने साबित किया कि अगर आयोजन में नीयत, ऊर्जा और प्रबंधन शानदार हो, तो छोटे से मंच पर भी बड़ी प्रतिभाएं चमक उठती हैं.

सभी फोटो-दिव्या विजन (मीत शाह)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *