Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

बदला-बदला नज़र आने लगा महिदपुर रोड

महिदपुर रोड नगर के सर्किट हाउस से लेकर रेलवे स्टेशन तक मुख्य मार्ग पर किए गए सड़क चौड़ीकरण के श्रेष्ठ परिणाम अब स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। चौड़ी और व्यवस्थित सड़क ने नगर के स्वरूप को बदला-बदला बना दिया है।
पहले बढ़ते यातायात के दबाव और फुटकर ठेला-व्यापारियों की भीड़ के कारण इस मार्ग पर यात्री बसों व ट्रकों के चालकों को वाहनों को पार करने में भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता था। आए दिन जाम लगना आम बात थी। अब चौड़ीकरण के बाद नगर से होकर गुजरने वाले वाहनों को बार-बार के ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

Read More

करतब दिखाते समय युवक बुरी तरह झुलसा,

फूल डोल चल समारोह के दौरान एक युवक करतब दिखाते समय बुरी तरह झुलस गया। घटना टॉवर चौराहे पर हुई, जहां अखाड़े का युवक गाड़ी पर चढ़कर मुंह में पेट्रोल डालकर आग के गोले बनाने का प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया। प्रकाश नगर निवासी युवराज, पिता राजकुमार मरमट, इस हादसे…

Read More

ग्रंथ रथ और मूषक वाद्य दल ने खींचा ध्यान

पुणे का गणेशोत्सव अपनी भव्य और रंगीन परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के दृश्यात्मक प्रदर्शन, जीवंत दृश्य, धार्मिक, शिक्षाप्रद और सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियाँ होती हैं, साथ ही विसर्जन यात्रा की भव्य परंपरा भी देखने को मिलती है।

घर-घर आयोजित होने वाले गणेशोत्सव भी इस परंपरा से अछूते नहीं हैं। सुभाषनगर स्थित जेधे परिवार ने इस वर्ष भी एक शानदार दृश्य प्रस्तुत किया। उनके घर शुक्रवार को हुई विसर्जन यात्रा ने सभी का ध्यान खींचा।

Read More

राग, ताल और नृत्य से गूँजा बालगंधर्व रंगमंदिर

आशाजनक कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बीते 28 वर्षों से आयोजित किया जा रहा कावेरी परंपरा बालसंगीत महोत्सव इस वर्ष भी उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जंगली महाराज रोड स्थित बालगंधर्व रंगमंदिर में हुए इस आयोजन में नन्हें कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा को जीवंत करते हुए अनुशासित और प्रभावी प्रस्तुतियाँ दीं। पुणे फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक राहुल देशपांडे, सुप्रसिद्ध तबला वादक निखिल फाटक तथा विख्यात कथक नृत्यांगना शर्वरी जमेनीस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कन्नड़ संघ के अध्यक्ष कुशल हेगड़े, उपाध्यक्षा इंदिरा सालियान और कोषाध्यक्ष राधिका शर्मा भी मौजूद रहे।

Read More

पाकिस्तान में आटा 135 रुपये किलो पार

इस्लामाबाद.पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे गंभीर भूख और महंगाई संकट का सामना कर रहा है. गेहूं और आटे की कीमतों में बेतहाशा उछाल ने हालात बिगाड़ दिए हैं. सरकार भले ही पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रही हो, लेकिन बाजार की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है. कराची समेत देशभर…

Read More

जालंधर में बाढ़ का संकट गहराया, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात गंभीर बना दिए हैं. नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कई ज़िले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. अब जालंधर में भी खतरा बढ़ गया है. सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, गिदड़पिंडी- मखू रेलखंड पर बने पुल नंबर 84 पर पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है

Read More

“महाकाल” का गर्भगृह आम भक्तों के लिए नहीं खुलेगा

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों को प्रवेश नहीं मिलेगा. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गर्भगृह में आम भक्तों के प्रवेश पर रोक और वीआईपी श्रद्धालुओं को विशेष अनुमति देने के उज्जैन कलेक्टर के आदेश को सही ठहराया है. कोर्ट ने साफ कर दिया है कि गर्भगृह में किसे प्रवेश मिलेगा, इसका फैसला सिर्फ कलेक्टर ही करेंगे.

Read More

पंजाब: संकट की घड़ी में मसीहा बने सोनू सूद

पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है. कई जिले पानी में डूब गए हैं, हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. ऐसे मुश्किल वक्त में अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं.
सोनू सूद, जो खुद पंजाब से हैं, ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुँचाने का काम शुरू कर दिया है. टीम द्वारा भोजन, दवाइयाँ और आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है. बचाव कार्यों में नावों का उपयोग कर कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया गया है.

Read More

भारतीय ज्ञान परंपरा का वास्तविक चरित्र समावेशी है : अम्बिका दत्त शर्मा

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र कोलकाता और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (ICPR) नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय ज्ञान परंपरा और विज्ञान का दर्शन” विषय पर २८-२९ अगस्त को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ।उद्घाटन सत्र में डॉ. अमित राय (संयोजक) ने स्वागत भाषण दिया। विशिष्ट अतिथि बिट्ठलदास मूंधड़ा और मुख्य अतिथि प्रो. नवीन चंद्र लोहानी रहे। प्रो. अम्बिका दत्त शर्मा ने बीज वक्तव्य दिया, जबकि अध्यक्षीय उद्बोधन प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्ल ने किया। संचालन डॉ. अमरेन्द्र कुमार शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चित्रा माली ने किया।

Read More

“सृजनिका” के छठे अंक का गरिमामयी लोकार्पण

मुंबई से प्रकाशित त्रैमासिक हिंदी साहित्यिक पत्रिका सृजनिकाके छठे अंक का लोकार्पण मंगलवार, 26 अगस्त को कुर्ला स्थित यूकेएस इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ एंड रिसर्च के सभागार में हुआ.
समारोह के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक (नॉन-फ्यूल बिज़नेस) मुरलीकृष्ण वेंकट वाद्रेवु ने हिंदी को व्यवसाय-वृद्धि की महत्वपूर्ण सहयोगी भाषा बताते हुए अपने अनुभव साझा किए.

Read More