Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

वेस्टर्न रेलवे ने हर्षोल्लास से मनाया बांद्रा स्टेशन महोत्सव

पश्चिम रेलवे द्वारा 26 जुलाई 2025 को “बांद्रा स्टेशन महोत्सव” उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बांद्रा स्टेशन की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक पहचान का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष स्मारक कवर के विमोचन से हुई, जिसे पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार, मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज सिंह और डाक सेवा निदेशक काया अरोरा ने जारी किया।

महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कराओके, नृत्य और “आर्ट एंड क्राफ्ट” व “व्लॉग मेकिंग” प्रतियोगिताओं की पुरस्कार वितरण समारोह प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम का समापन सैकड़ों हीलियम बलून छोड़ने के साथ हुआ, जो इस उत्सव की खुशी और स्मृतियों को आकाश में उड़ाता प्रतीत हुआ।

बांद्रा स्टेशन, विक्टोरियन गॉथिक और स्थानीय स्थापत्य शैली का उत्कृष्ट मिश्रण है, जिसे महाराष्ट्र सरकार द्वारा ग्रेड-I धरोहर घोषित किया गया है। स्टेशन की शुरुआत 1864 में हुई थी, जबकि इसका भव्य भवन 1888 में निर्मित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *