समर्पण और सफलता की मिसाल: अंशिका मालवीय

अंशिका मालवीय 12वीं 89.6% से रचा इतिहास

सुरेश परिहार, लाइव वॉयर न्यूज पुणे

“अगर हौसले बुलंद हों, तो मंज़िल खुद रास्ता बना लेती है” इस कहावत को सच कर दिखाया है गुरुकुल मानस एकेडमी की मेधावी छात्रा अंशिका मालवीय ने। विज्ञान संकाय (साइंस-मैथ्स) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 89.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और अपनी कड़ी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिख दी।

अंशिका की यह उपलब्धि केवल एक परिणाम नहीं, बल्कि लगातार किए गए परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधन भी बड़े सपनों को रोक नहीं सकते, यदि इरादे मजबूत हों।

महिदपुर रोड के समाजसेवी जीतेंद्र मालवीय की सुपुत्री अंशिका ने न सिर्फ अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे परिवार और समाज का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में प्रेरणा की नई लहर दौड़ गई है। विद्यालय में जश्न का माहौल है।

प्रबंधन और शिक्षकों ने अंशिका को बधाई देते हुए कहा कि वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि अंशिका आगे भी इसी लगन और मेहनत से सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी। अंशिका की कहानी हर उस छात्र के लिए संदेश है जो मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करना चाहता है “सफलता उन्हीं को मिलती है, जो सपनों को देखने के साथ उन्हें पूरा करने का साहस भी रखते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *