कविता हूँ मैं

आत्मविश्वास से भरी महिला, आईने के सामने खड़ी, अपनी पहचान और सच्चाई को दर्शाती हुई

संध्या यादव, मुंबई

कविता हूँ मैं

मेरी अपनी ज़िम्मेदारियाँ हैं,
मुझे अच्छे से पता भी है
और उन्हें निभाना मुझे आता है…

शिलाजीत की गोली नहीं हूँ मैं,
कि हर दूसरी दुकान पर
रंग-बिरंगी पैकिंग में
सजती-बिकती नज़र आऊँ…

और तुम्हारी नाइलाज नपुंसक सोच और
मर चुकी संवेदनाओं का इलाज बनने में
अपना वक़्त यूँ ही गंवाऊँ
इतनी भी मजबूर नहीं हूँ मैं…

कविता हूँ मैं,
भीड़ का हिस्सा नहीं,
आईना हूँ
जैसा है वैसा ही दिखाऊंगी।

ये रचनाएं भी पढ़ें और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें–

स्मृति शेष-क्रिकेट की दीवानी थी आशा भोसले
उत्तर दो समय: संवेदनाओं और प्रेम का काव्य संसार
अधूरा आशियाना
आत्मा को स्पर्श करती “स्मृति नाद”
बोगनवेलिया सी लड़की
खामोशी में छुपा प्यार
डाउन सिंड्रोम : थोड़ा अलग, लेकिन सबसे खास

One thought on “कविता हूँ मैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *