-एवान एंक्लेव में थिरके श्रृद्धा के कदम, झलकी बंगाल की संस्कृति

मुंबई से लाइव वॉयर न्यूज के लिए मधु चौधरी की रिपोर्ट
मुंबई के बोरीवली पूर्व स्थित एवान एंक्लेव सोसाइटी में अष्टमी के अवसर पर एक अनूठा और मनमोहक आयोजन देखने को मिला. सोसायटी की महिलाओं ने मां दुर्गा की आराधना हेतु पारंपरिक बंगाली शैली में नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित दर्शकों को कोलकाता की दुर्गा पूजा की याद दिला दी. कार्यक्रम में शामिल महिलाएं सफेद साड़ी पर लाल बॉर्डर वाली पारंपरिक बंगाली वेशभूषा में सुसज्जित थीं. बारिश की हल्की बौछारें भी उनके उत्साह को कम नहीं कर सकीं. पूरा वातावरण भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक एकता से सराबोर था.

एवान एंक्लेव की महिलाओं ने इस वर्ष नवरात्रि में कुछ अलग करने का निश्चय किया. जहां आमतौर पर नवरात्रि में गरबा और डांडिया का आयोजन होता है, वहीं इस बार सोसायटी की महिलाओं ने अष्टमी के दिन बंगाली शैली के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी.
इस नृत्य में दुर्गा पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं को खूबसूरती से उकेरा गया जैसे मां दुर्गा का अपने बच्चों कार्तिकेय, गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती के साथ मायके आगमन, उनकी आराधना, रौद्र रूप धारण कर दुष्टों का नाश करना और अंत में सिंदूर खेला की रस्म के बाद विदाई का भावपूर्ण दृश्य. इन सभी प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया.

अनेकता में एकता के हुए दर्शन
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ाव था. उपस्थित दर्शकों ने इसे भारत की अनेकता में एकता का सजीव उदाहरण बताया. इस नृत्य में सोसायटी की श्रीमती नीता दाम, मोना मिश्रा, सरिता गुप्ता, नीता मेहता, रितु मुथा, बीना क्षत्रिय, वीना नायक, मुक्ता रायबंकर, रीना शास्त्री, सुकन्या मल्होत्रा, विजया निमला, अर्चना वर्मा, नीलू पटवा और मधु चौधरी ने हिस्सा लिया.इन सभी ने कई सप्ताह तक अभ्यास कर इस प्रस्तुति को जीवंत बनाया.कार्यक्रम की कोरियोग्राफी अर्चना वर्मा और नीलू पटवा ने की, जबकि नीता दाम और मोना मिश्रा ने विशेष सहयोग दिया

.
छोटे कलाकारों की भूमिका ने बांधा समां
कार्यक्रम में बच्चों ने देवी-देवताओं के रूप में विशेष भूमिका निभाई.मां दुर्गा के रूप में अश्विका,कार्तिकेय के रूप में स्वनिक,गणेश के रूप में सोहम,सरस्वती के रूप में अनाइशा औरलक्ष्मी के रूप में धीरा ने अपनी सुंदर उपस्थिति से नृत्य को जीवंत बना दिया.
सांस्कृतिक विरासत का संदेश
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती नीता दाम ने दर्शकों को नृत्य का भावार्थ समझाते हुए बताया कि यह केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि कोलकाता की दुर्गा पूजा की आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है जहां माता दुर्गा को मां, शक्ति और करुणा के रूप में पूजा जाता है.
कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने सभी प्रतिभागियों की खूब सराहना की और एवान एंक्लेव यूथ क्लब तथा सोसायटी प्रबंधन समिति को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी. मुंबई की इस शाम में कोलकाता की संस्कृति, संगीत और भक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने हर व्यक्ति के मन को स्पंदित कर दिया.इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित किया कि भारत की असली पहचान उसकी विविधता में एकता और सांस्कृतिक समृद्धि में निहित है.एवान एंक्लेव की इस पहल ने न केवल नवरात्रि के पर्व को भव्य बनाया, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था का सुंदर संदेश भी दिया.

रोज सुबह अखबारों में धर्म और जाति के नाम पर हो रही हिंसा एवं राजनीति की ही खबरें अटी पड़ी होती है। ऐसे माहौल में इस तरह की सकारात्मक खबर पढ़ना किसी वरदान से कम नहीं। मधु आपके इस प्रयास के लिए बहुत बहुत अभिनन्दन।
loved the diversity here. It’s so inspiring to see everyone celebrating together.”
“It’s wonderful to see traditions being kept alive and shared with a new generation.”
Congratulations to the whole team who are part of this celebration and special thank you to Madhu who has written this beautifully ..Sach me “anekta me ekta”..
Excellent performance by all team members. We’ll done friends to depict our culture, specially the young generation will see Indian diversity, Ekta mein anekta.
Such programs are appropriated .Archana well choreographed n directed with Neeta. Once again congratulations 🎊 👏 to all.Hope to see such Quality programs in future also.keep it up well do e all
Thank u renu
नवरात्रि के पावन दिनों में ऐसा अद्भुत कार्यक्रम हमारी अगली पीढ़ी के लिए आवश्यक है ताकि वह सब भी अपनी संस्कृति को जान सकें। मधु को सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुंदर समाचार लिखने के लिए बहुत-बहुत बधाई।
Great to see this Unity in Diversity!!
Excellent performance by everyone and amazing initiative Madhu.
Its informative and thought provoking.
Outstanding 👏
Very true like such positive vibes brings positivity around us n here in Avon Enclave whole members of society come together n try to celebrate each n every occasion very much gracefully so next generations too get interest n come little closer to our all Community’s religion rituals, n congratulations to all the above dhunuchi participant n special thanx to Madhu
‘Anekata meni ekta,’ ka chitran is prastuti me Madhu ji ne apni society me hue ayojan ke bare me bataya hai,bahut hi prernadayak hai, aaj ke peedhi ke liye.is samachar ko padh kar aur bhi societies ko is tarah ke ajojan karne ki prenna milegi.
शब्दों की सही पकड़ के साथ लिखना इस उभरती लेखिका मधु विनोद चौधरी की खासियत है।
वह सम सामयिक विषयों पर लगातार लिखती रहे।
बधाई
loved the diversity here. It’s so inspiring to see everyone celebrating together.”
“It’s wonderful to see traditions being kept alive and shared with a new generation.”
Congratulations to the whole team who are part of this celebration and special thank you to Madhu who has written this beautifully ..Sach me “anekta me ekta”..
“नारी ही शक्ति है, और नवरात्रि उसी शक्ति का उत्सव है।
अद्भुद, अवर्णनीय..!!👌🙏🙏
खूप छान सुरेख अप्रतिम झकास कडकं कार्यक्रम
Mannapurwak हार्दिक अभिनंदन आणि शुभेच्छा
खूप छान सुरेख अप्रतिम झकास kadak कार्यक्रम mannapurwak हार्दिक अभिनंदन आणि शुभेच्छा
Loved how you highlighted Anekta Mein Ekta — the very essence of all the religious festivals celebrated in India. Beautifully written! So proud of you!
Kudos to Madhuji for the fantastic article! The Avon Enclave ladies dance performance was breathtaking, with outstanding choreography that perfectly captured the essence of unity in diversity
हौंसला बढ़ाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।
आदरणीय मधुजी
आपने आपकी सोसायटी के कार्यक्रम की रिपोर्टिंग बड़ी अच्छी तरह से की है. बिल्कुल लाइव रिपोर्टिंग है. जिसे पढ़कर पाठकों को कार्यक्रम की भव्यता का अहसास होता है और पूरा दृश्य आंखों के सामने चलचित्र की भांति उभर कर आ जाता है. हमें बिल्कुल थोड़ी एडिटिंग करनी पड़ी. उम्मीद है आप ऐसी आगे भी रिपोर्टिंग करती रहेंगी औेर समाज में अच्छा कार्य करने वालों को आगे लाती रहेंगी.
संपादक, लाइव वॉयर न्यूज
आभार संपादक जी। आप के मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं होता।
आप मेें टैलेंट तो है, हमने तो बस उसे थोड़ा सा तराशा है, आगे भी आप अच्छा करती रहें, हमसे जितना हो सकेगा करेंगे.
“An excellent way to celebrate the season of festivity! It looks like colours, joy, and blessings are all around. The depiction and the way it has been threaded into words are also excellent. Congratulations to all!
“An excellent way to celebrate the season of festivity! It looks like colours, joy, and blessings are all around. The depiction and the way it has been threaded into words are also excellent. 🎉🎉🎉🎉🎉🎉
Such events showcase our rich culture n traditions to new generation and also highlights unity in diversity.
It’s beautiful to see how everyone came together to celebrate it
Kudos to madhu ji for writing n decribing it so well
Superb write up Madhu