gulmohar
नवरात्रि के अवसर पर आत्मविश्वास और नारी शक्ति का प्रतीक आधुनिक भारतीय महिला

आधुनिक नारी और नवरात्रि की गाथा

नवरात्रि केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि स्त्री की आंतरिक शक्ति, आत्मविश्वास और साहस का उत्सव भी है। मीरा की कहानी बताती है कि आधुनिक नारी अपने विवेक और संकल्प से कार्यस्थल तथा समाज की चुनौतियों का सामना कैसे करती है।

Read Full News

ढाक बाजा, धुनुची और सिंदुर खेला के रंगों में रंगा बोरीवली

अष्टमी के अवसर पर बोरीवली पूर्व स्थित एवान एंक्लेव सोसायटी की महिलाओं ने पारंपरिक बंगाली वेशभूषा में मां दुर्गा की आराधना हेतु नृत्य प्रस्तुत कर कोलकाता की दुर्गा पूजा की झलक मुंबई में साकार कर दी। बारिश के बावजूद उनका उत्साह देखने लायक था। विभिन्न सम्प्रदायों से जुड़ी महिलाओं ने मिलकर यह नृत्य तैयार किया, जिसमें दुर्गा पूजा के धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक पहलुओं को सुंदरता से प्रस्तुत किया गया। मां दुर्गा के रूप में सजी अश्विका और बाल कलाकारों की भूमिकाओं ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। दर्शक भाव-विभोर हो उठे और एवान एंक्लेव का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Read Full News