Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

स्त्री होने का अभिमान

स्त्री के आत्मसम्मान और अधिकारों को दर्शाती हिंदी कविता अपने मान, अधिकार और स्त्रीत्व को पहचानती स्त्री.

निधि सिंह

कुछ लोग कहते हैं,
स्त्री भट्टी है,
स्त्री कोयला है,
स्त्री है ईंधन समाज के लिए।

स्त्री को स्त्री का मान देना ही
स्त्री के लिए है ज़रूरी।

क्या नहीं मिला उन्हें
अपने स्त्रीत्व का बोध?
नहीं उन्हें
अपने अधिकारों का बोध।

है विडंबना
बदलते दौर की,
बदलते समाज की,
बदलती संस्कृति की।

कब मानोगी
अपने मान को,
कब समझोगी
अपने स्त्रीत्व को?

कैसे होगा भान तुम्हें,
स्त्री होने का
अभिमान तुम्हें?

कब जागोगी?
इन रचनाओं को भी पढ़ें-
वो लड़की
फिनिक्स बना दिया
खिड़की
आँसुओं की नदी 
स्त्री होने का अभिमान
इतिहास के धधकते पन्ने

One thought on “स्त्री होने का अभिमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *