Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

प्रकृति का कहर

बाढ़ के बीच प्रकृति के विकराल रूप को दर्शाती हिंदी कविता प्रकृति का कहर

पूनम सिंह वत्सला, जमशेदपुर

नाव बनाकर किताब को
तलाश रहे परिवार को
सुनाई पड़ी रुदन अपनों की,
बह रहे हैं आँसू मेरे नैनों की।

जब प्रकृति ने धारण किया
अपना विकराल रूप,
सहम गया मनुष्य ही क्या,
पशु-पक्षी, जीव-जंतु अंधकूप।

नदी, सागर, झील सब
उफान पर आए,
पहाड़ों-पर्वतों को भी
क्या अचानक थर्राए।

घर, मकान, परिवार सब
बहा ले गए साथ,
दुःख, कष्ट और विपदा
आए सब मेरे माथ।

कहीं कोई अपनों को ढूँढ़े,
कहीं कोई बिलखाए,
कहीं विलाप, कहीं रुदन,
कहीं क्रंदन सुनाई दे जाए।

मनुष्य में प्रकृति के कहर
को समझ पाना,
सोच अपना सुख का साधन,
भूल गया उसके संतुलन से
जुड़ा है अपना भी जीवन।

पेड़ों को काटा, नदियों को पाटा,
मैला किया मुझे बार-बार।
पूछ रही प्रकृति, क्यों करते हो
मुझसे तुम खिलवाड़?

प्रकृति बचाओ, तभी बचेगा
मानव और यह संसार।
ये रचनाएं भी पढ़िए-
माँ
एक वो रात, एक ये रात
ख़ामोश घर की दीवारें फुसफुसाती हैं
ख़ामोश इंतज़ार
रात को जलाने आई हूँ
अपनी ही आवाज़
श्रद्धा का विराट कारवां,. तप की यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *