फिर छिड़ी बात फूलों की….

रंग-बिरंगे फूलों से भरा सुंदर बगीचा, जिसकी खुशबू और प्राकृतिक सुंदरता मानसिक शांति का अनुभव करा रही है।

फूलों की खुशबू और सकारात्मक जीवन पर आधारित भावपूर्ण लेख

रीता मिश्रा तिवारी, भागलपुर

प्रकृति बहुत खूबसूरत है और फूल प्रकृति की सुंदरतम कला का अद्भुत उपहार हैं, जो सौंदर्य, सुगंध और औषधीय गुणों का संगम हैं।

सदियों से फूल लोगों को आकर्षित करते रहे हैं। उनकी मनमोहक सुंदरता और खुशबू हमें अच्छा महसूस कराती है। फूल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मानव जीवन भावनाओं, संवेदनाओं और व्यवहारों की सूक्ष्म डोर से बंधा है, जहाँ हम अपने जीवन में खुशियाँ तलाशते हैं। एक फूल ही है, जो हमारी थकान मिटाकर रिश्तों में मिठास घोल देता है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी यह व्यक्ति के मन की वेदना को हल्का कर देता है।

फूल हमारी भावनाओं और हमारे स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ पल फूलों के बीच रहने से तनाव कम होता है और चुनौतीपूर्ण जिंदगी को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलती है।

फूल पर्यावरण की सुंदरता के साथ-साथ मानसिक शांति, सांस्कृतिक उत्सवों और हमारे स्वास्थ्य में सुधार कर आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। वे जीवन में सकारात्मकता और खुशियों का संचार करते हैं। साथ ही, कई जीवों को भोजन और आश्रय भी प्रदान करते हैं। किसी भी त्योहार, शोकसभा, जन्मदिन, सालगिरह, शादी-विवाह, राजनीतिक अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों के गुलदस्ते इंसान की भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे कोमल माध्यम होते हैं। इससे प्राप्तकर्ता की भावनाओं और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

फूल एक अनकहा संचार माध्यम हैं, जो बिना कुछ कहे हमारी भावनाओं को व्यक्त कर रिश्तों को मजबूत करते हैं। फूलों का चुनाव करते समय बस इतना ध्यान रखना चाहिए कि जिसे हम फूल भेज रहे हैं, उसके साथ हमारे रिश्ते के अनुरूप ही फूल हों, क्योंकि यह हमारी विशिष्टता को दर्शाता है।

कभी फूलों के गुलदस्ते की खुशबू का आनंद लेकर देखिए और नंगे पाँव फूलों से भरे बगीचे की घास पर चलकर देखिए। उनकी सुगंध आपके भावों को प्रभावित कर ऊर्जा प्रदान करती है, जो आपके मन (मूड) को बेहतर से बेहतरीन बना देती है।

ऐसे कई फूल हैं, जैसे गुलाब, मोगरा, रजनीगंधा, चंपा और लैवेंडर। इनकी सुगंध हमारे मन को प्रसन्न करती है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि प्राकृतिक सुंदरता और हमारी खुशियों के बीच कितना गहरा संबंध है। यह दर्शाता है कि हमारे सुखी संसार और संतुष्टपूर्ण जीवन के लिए फूल कितने महत्वपूर्ण हैं।

फूल न केवल प्रकृति को सुंदर बनाते हैं और वातावरण को सुगंधित रखते हैं, अपितु जीवन चक्र और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इन फूलों की सुगंध की एक और विशेषता है यह तनाव को दूर कर मानसिक शांति प्रदान करती है तथा अच्छी नींद में भी सहायक होती है। यह अरोमाथेरेपी का कार्य करती है, इसे कभी आज़मा कर देखिए। इसलिए हमें इनका सम्मान और संरक्षण करना चाहिए।

हृदय के रिक्त स्थान पर
एक अदृश्य आकार फैल रहा है।
चाँद की शीतल रात में जो
भोर की धवल रोशनी में
चुपचाप लौट जाएगा।

इंद्रधनुषी रंगों के साथ जो
पूरी धरा पर सज रहा है,
फूलों की खुशबू से
जीवन अपना
महक रहा है।
इन रचनाओं को भी पढ़ें-
साइकिल, सपने और मिल रोड
सब साथ हैं… फिर भी अकेले
देश संग खड़े रहो
लम्हा
संतुष्ट मुस्कान

4 thoughts on “फिर छिड़ी बात फूलों की….

  1. बहुत सही फूल सिर्फ़ ख़ुशबू ही नहीं मन को , आँखों को भी सुकून देता है ❤️❤️

  2. Waaaaah बहुत सुंदर अभिव्यक्ति रीता जी 👌👌

  3. बहुत भावपूर्ण वर्णन और प्रकृति के लिए दृष्टि

  4. बहुत सुंदर रचना और भावपूर्ण वर्णन प्रकृति की , मन मोहक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *