तपस्वी अंकित बोथरा का किया बहुमान

शत्रुंजय महातीर्थ की 7 यात्रा पूर्ण करने वाले तपस्वी अंकित बोथरा का जैन नवयुवक परिषद द्वारा स्वागत 7 यात्रा पूर्ण करने पर तपस्वी अंकित बोथरा का अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद, महिदपुर रोड द्वारा स्वागत-बहुमान।

अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद ने किया स्वागत

सुरेश परिहार, संपादक, लाइव वॉयर न्यूज

महिदपुर रोड।
अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा महिदपुर रोड द्वारा शत्रुंजय महातीर्थ पालीताणा की 7 यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले तपस्वी अंकित बोथरा का भव्य स्वागत एवं बहुमान किया गया।

इस अवसर पर नवयुवक परिषद के अध्यक्ष अरविंद बरडिया के नेतृत्व में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तपस्वी अंकित बोथरा का अक्षत, कुमकुम, श्रीफल एवं माला से स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाइयां प्रेषित कीं। कार्यक्रम में अनिल कोचर, निलेश भंडारी, संतोष बोथरा, सचिन भंडारी, पीयूष बरडिया सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने तपस्वी के तप, संयम और श्रद्धा की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर समाजजनों ने शत्रुंजय महातीर्थ की 7 यात्रा को आत्मशुद्धि, साधना और धर्ममार्ग पर अग्रसर होने का श्रेष्ठ माध्यम बताया। उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *