Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

पेन, स्याही और शब्दों का महाकुंभ

अंतर्राष्ट्रीय पेन फेस्टिवल पुणे उद्घाटन समारोह" पुणे में 10-11 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय पेन फेस्टिवल आयोजित होगा। 75+ प्रीमियम पेन ब्रांड्स, लिमिटेड एडिशन पेन, लाइव एनग्रेविंग, हैंडराइटिंग और स्केच आर्ट का मज़ा। प्रवेश निःशुल्क।

 पुणे में 10–11 जनवरी को लेखन संस्कृति का भव्य उत्सव

पुणे,- बचपन से ही पेन और स्याही हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। भावनाएं हों या विचार, जानकारी हो या कल्पना शब्दों के जरिए खुद को अभिव्यक्त करने का माध्यम यही लेखन उपकरण रहे हैं। इसी लेखन संस्कृति का उत्सव मनाने जा रहा है पुणे, जहां 10 और 11 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय पेन फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। राइटिंग वंडर्स संगठन की ओर से आयोजित यह 9वां अंतर्राष्ट्रीय पेन फेस्टिवल शनिवार, 10 जनवरी और रविवार, 11 जनवरी को एरंडवणे स्थित म्हात्रे ब्रिज के पास डी.पी. रोड पर सिद्धि बैंक्वेट्स में आयोजित होगा। फेस्टिवल दोनों दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा और सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

प्राचीन भारतीय लेखन उपकरण बनेंगे आकर्षण का केंद्र-इस वर्ष के फेस्टिवल की सबसे खास बात होगी प्राचीन भारतीय लेखन सामग्री और स्टेशनरी, जो नई पीढ़ी को भारत की समृद्ध लेखन परंपरा से रूबरू कराएगी।

शनिवार को भव्य उद्घाटन

राइटिंग वंडर्स संगठन के सुरेंद्र करमचंदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि फेस्टिवल का उद्घाटन शनिवार, 10 जनवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह मेंकोहिनूर ग्रुप के संस्थापक कृष्णकुमार गोयल पीएनजी एक्सक्लूसिव के अभय गाडगिल, जेएसपीएम यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. बी. बी. आहूजा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

दुनिया भर के 75 से ज्यादा प्रीमियम पेन ब्रांड एक ही छत के नीचे

करमचंदानी ने बताया कि यह फेस्टिवल पेन प्रेमियों और कलेक्टर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां दुनिया भर के 75 से अधिक प्रीमियम और लग्ज़री पेन ब्रांड्स देखने और इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।फेस्टिवल में शामिल प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स मेंविस्कोन्टी, मोंटेग्राप्पा, वॉटरमैन, डिप्लोमैट, एस.टी. डुपोंट और पेइनिनफेरिना शामिल हैं।
लिमिटेड एडिशन पेन और लाइव एनग्रेविंग

इस साल के खास आकर्षणों में पार्कर के प्रीमियम गिफ्ट सेट्स,तीन इंटरचेंजेबल बैरल वाला पायलट कस्टम 74 एनिवर्सरी लिमिटेड एडिशन,नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘एमिली इन पेरिस’ का शेफ़र कलेक्शन,मेटल पेन पर लाइव एनग्रेविंग
शामिल रहेंगे।

500 से ज्यादा इंक शेड्स और हाई-क्वालिटी स्टेशनरी

फेस्टिवल में फाउंटेन पेन, बॉलपॉइंट और रोलरबॉल पेन के साथ-साथ-

15 से अधिक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स की इंक, 500 से ज्यादा रंगों के शेड्स, फाउंटेन पेन के लिए खास नोटबुक्स,

आर्टिस्टिक और रंगीन कवर वाली नोटबुक्स, बिल्ट-इन पावर बैंक वाली स्मार्ट नोटबुक्स, भी प्रदर्शित की जाएंगी।

हैंडराइटिंग, कैलिग्राफी और लाइव आर्ट का संगम

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्सकैलिग्राफर्स, मराठी सिग्नेचर आर्टिस्ट्स, पेन केयर स्पेशलिस्ट ऑन-द-स्पॉट फाउंटेन पेन रिपेयर करने वाले पेन डॉक्टर्स, निब ट्यूनर्स से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। रविवार, 11 जनवरी को- पुणे अर्बन स्केचर्स ग्रुप का स्केच डेमोंस्ट्रेशन,फ्राइडे पोर्ट्रेट आर्टिस्ट ग्रुप,संस्कार भारती पोर्ट्रेट एंड लैंडस्केप ग्रुप, द्वारा लाइव पेंटिंग भी की जाएगी।

स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन हैंडराइटिंग प्रतियोगिता

23 जनवरी को मनाए जाने वाले वर्ल्ड हैंडराइटिंग डे के उपलक्ष्य में राइटिंग वंडर्स संगठन ने छात्रों के लिए एक विशेष ऑनलाइन हैंडराइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की है।
ऑनलाइन एंट्रीज़ में से 150 छात्रों का चयन किया जाएगा, जिन्हें 11 जनवरी को लाइव राइटिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इनमें से 30 सर्वश्रेष्ठ छात्रों को सर्टिफिकेट और लेखन सामग्री किट देकर सम्मानित किया जाएगा।

पर्याप्त पार्किंग और लकी ड्रॉ

फेस्टिवल स्थल पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध है। इसके अलावा, फेस्टिवल में आने वाले भाग्यशाली विज़िटर्स को आयोजकों की ओर से मुफ्त उपहार भी दिए जाएंगे।

2 thoughts on “पेन, स्याही और शब्दों का महाकुंभ

  1. क्या ही रोमांचकारी आयोजन होगा !!!… शुभकामनाएं 🙏🏻

  2. शानदार आयोजन की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *