gulmohar

महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा और निजता पर ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में ऑनलाइन संगोष्ठी

: महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा और निजता पर ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी। डिजिटल निजता, साइबर अपराध और ऑनलाइन हिंसा पर आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

डॉ राजकुमारी ‘राजसी’ की रिपोर्ट

नई दिल्ली। महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा, निजता और ऑनलाइन अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य), दिल्ली विश्वविद्यालय के महिला विकास प्रकोष्ठ ‘परवाज़’ की ओर से जामिया हमदर्द के महिला विकास प्रकोष्ठ के सहयोग से 20 नवंबर को एक दिवसीय ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘Women Under Surveillance: Privacy, Technology and Digital Violence’ विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में 136 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. भारत सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के संबोधन से हुआ। इस अवसर पर जामिया हमदर्द के कुलपति प्रो. एम. ज़ैनुल आबिदीन ने अध्यक्षीय संबोधन में महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा, निजता और अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के बीच महिलाओं के लिए सुरक्षित और संवेदनशील डिजिटल वातावरण विकसित करने के महत्व को रेखांकित किया।
संगोष्ठी में दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार सहित विभिन्न शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने साइबर अपराध, ऑनलाइन हिंसा, डिजिटल निजता और डिजिटल मीडिया में महिलाओं के प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के उपयोग में सावधानी, साइबर सुरक्षा के प्रति सजगता और महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण से जुड़े पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

आयोजकों के अनुसार, संगोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त समाज के निर्माण के लिए सार्थक संवाद को बढ़ावा देना था।

संगोष्ठी की संयोजक डॉ. सिमी रिज़वी रहीं। आयोजन समिति में डॉ. बबली परवीन, डॉ. राजकुमारी, डॉ. आमिर खान, डॉ. समीर कुमार मिश्रा, डॉ. नाहिद सना खान एवं डॉ. सुशील कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष परनिका सज्जन ने किया, जबकि सह-व्यवस्थापक एवं सत्र की रिकॉर्डिंग की जिम्मेदारी मेधा ने संभाली। कार्यक्रम की रिपोर्ट निकिता ने तैयार की। छायाचित्रण का दायित्व प्रतीक, कमीला एवं अनश ने निभाया तथा उपस्थिति प्रबंधन की जिम्मेदारी ऐश्वर्या ने संभाली।
इन रचनाओं को भी पढ़ें
ख्वाबों को शब्दों और रंगों में ढालती एक रचनाकार
उम्मीदों का बोझ
मन का मौसम फिर है धानी
वसुंधरा
जीवन चक्र
सफलता का मंत्र
क़ैद वक़्त
शब्दों से रेखाओं तक : एक रचनात्मक सफर
पतिव्रता वेश्या: स्त्री के चरित्र पर समाज से सवाल
ये मुआ जानलेवा स्क्रीन
सेवा
अंजू हारी नहीं, उसने अपने लिए जीने का फैसला किया
सात घंटे, 51 रचनाकार और कविता के अनगिनत रंग
आस्था, तपस्या और सूर्य उपासना का महापर्व : छठ पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *