त्योहारों में मध्य रेल चलाएगा 1126 विशेष ट्रेनें

  पहले से घोषित 944 के अलावा 182 नई ट्रेनें, पूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत

मुंबई, 12 सितंबर त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने बड़ी घोषणा की है। इस बार पूजा, दिवाली और छठ पर्व के लिए कुल 1126 विशेष ट्रेनें चलाई जाएँगी। इनमें से 182 नई विशेष ट्रेनें  अभी घोषित की गई हैं, जबकि 944 ट्रेनें पहले ही घोषित हो चुकी हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि नई ट्रेनों से मुंबई, पुणे और अन्य शहरों से बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।
प्रमुख मार्ग

  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर, मऊ और बनारस के लिए द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेनें
  • पुणे से अमरावती और सांगानेर जंक्शन के लिए साप्ताहिक व द्वि-साप्ताहिक ट्रेनें
  • एलटीटी से करीमनगर के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन
    आरक्षण 14 सितंबर 2025 से शुरू होगा
    ट्रेन संख्या 01017, 01123, 01051, 01067, 01411, 01403 और 01405 के लिए बुकिंग 14 सितंबर से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
    यात्री विशेष ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *