टीआई मदन सिंह पंवार ने समाज सेवा की मिसाल पेश की

टीआई पंवार का बड़ा कदम: ₹51,000 दान से समाज को दी प्रेरणा पुलिस अधिकारी की अनोखी पहल, समाज सेवा में आगे

श्मशान समिति को ५१,००० का किया दान

सुरेश परिहार, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे

महिदपुर रोड, 20 मार्च
आज के दौर में जहां लोग अपने व्यक्तिगत जीवन में व्यस्त हैं, वहीं टीआई श्री मदन सिंह पंवार ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक बन गई है। उन्होंने श्मशान समिति को ₹51,000 की दान राशि प्रदान कर न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी परिचय दिया।

इस अवसर पर उनका पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ व्यापारी अनिल कांठेड़, सुरेश भंडारी, श्याम गुलाटी, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के राजेश कांठेड़, ग्राम पंचायत सदस्य विनोद मीणा, विशाल नवघाणे, रतन परमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये रचनाएं भी पढ़ें-
जीने की इच्छा खत्म होना भी इच्छा मृत्यु ही है

समिति पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग श्मशान घाट के विकास, रखरखाव और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जब जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग समाज के लिए आगे आते हैं, तो इससे आमजन में भी सेवा की भावना जागृत होती है।

टीआई पंवार का यह कदम केवल दान नहीं, बल्कि एक संदेश है कि सच्ची सेवा वही है, जो जरूरत के समय समाज के काम आए। उनका यह योगदान निस्वार्थ सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया है।

समिति परिवार ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और समाज में सहयोग व परोपकार की भावना को और मजबूत करेगा।

3 thoughts on “टीआई मदन सिंह पंवार ने समाज सेवा की मिसाल पेश की

  1. सराहनीय योगदान 👍👍
    टीआई साहब का महिदपुर रोड में कार्यकाल अपने कर्तव्य के साथ ही सामाजिक सेवा में अपनेपन और सौहार्द साथ में पूर्ण हुआ प्रभु कृपा आप पर सदैव बनी रहे!!!

  2. टीआई पंवार साहब: सेवा, संवेदना और सम्मान की मिसाल
    महिदपुर रोड ।
    कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जो अपने कार्यों और व्यवहार से लोगों के दिलों में स्थायी स्थान बना लेते हैं। टीआई पंवार साहब भी उन्हीं में से एक हैं, जिनका नाम नगर का शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो नहीं जानता हो।
    अपने कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के कारण उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था को मजबूती दी, बल्कि पुलिस की छवि को भी आम जनता के बीच सकारात्मक रूप में स्थापित किया। अक्सर पुलिस को लेकर लोगों के मन में जो दूरी और भय होता है, उसे पंवार साहब ने अपने व्यवहार, संवेदनशीलता और जनसंपर्क से कम करने का सराहनीय प्रयास किया।
    उनका व्यक्तित्व केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वे एक सच्चे समाजसेवी के रूप में भी सामने आए। इसी सेवा भाव की कड़ी में उन्होंने शमशान के लिए 51,000 रुपये की राशि प्रदान कर एक ऐसा कार्य किया है, जो लंबे समय तक समाज को लाभान्वित करेगा। यह सहयोग केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी गहरी संवेदना और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
    ऐसे कार्य किसी व्यक्ति को केवल पद से नहीं, बल्कि दिलों से जोड़ते हैं। पंवार साहब ने यह साबित किया है कि यदि इच्छाशक्ति और सेवा भाव हो, तो कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
    वे जहाँ भी रहेंगे, महिदपुर रोड की जनता उन्हें हमेशा एक नेकदिल, कर्मठ और समाजसेवी अधिकारी के रूप में याद रखेगी। उनका योगदान न केवल वर्तमान में बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना ।
    बहुत बहुत साधुवाद🙏🌺

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *