PRS आज रात कुछ घंटों के लिए बंद

मुंबई PRS सिस्टम 12 मार्च की रात से 13 मार्च सुबह तक बंद, इस दौरान टिकट बुकिंग सहित कई सेवाएं रहेंगी ठप

मुंबई.
रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि मुंबई यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) 12 मार्च 2026 की रात 11.45 बजे से 13 मार्च 2026 की सुबह 3.15 बजे तक बंद रहेगी. इस दौरान सिस्टम में डिस्क डी-फ्रैग्मेंटेशन का रखरखाव कार्य किया जाएगा.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में यात्री आरक्षण प्रणाली से जुड़ी कई सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी. इनमें यात्री आरक्षण प्रणाली, कोचिंग रिफंड, चार्टिंग गतिविधियां, ट्रेन फायरिंग, आईवीआरएस, करेंट आरक्षण, चार्ट डिस्प्ले, टच स्क्रीन, रिफंड काउंटर और कोचिंग रिफंड टर्मिनल जैसी सेवाएं शामिल हैं.रेलवे ने बताया कि इस दौरान मुंबई पीआरएस ट्रेनों के लिए इंटरनेट के माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी. हालांकि, मौजूदा रिफंड नियमों के अनुसार यात्रियों को टीडीआर जारी किया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं से इस आवश्यक रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *