Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

स्थानांतरण

स्थानांतरण पर हिंदी कविता में अनजाने शहर और नए रिश्ते स्थानांतरण

प्रदीप श्रीवास्तव, गोमतीनगर, लखनऊ

हर बार अनजाने शहर में
पहुँचता हूँ लोगों के बीच,
अनजान बनकर।

दिलों के रास्ते उतरकर
लोगों का अपना बनकर,
उस शहर को अपना बनाता हूँ।

और फिर चल देता हूँ
दूसरे अनजाने शहर को
अपना बनाने।

पहले होली, दिवाली ही अपनी थी,
अब लोहड़ी, बैसाखी भी
अपनी बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *