
सुमिता नारवाल, जयपुर
कहीं खो जाने को जी करता है
नज़र न आऊँ कभी
रह जाए बस याद मेरी
कहीं खो जाने को जी करता है.
न मालूम हो किसी को
आई थी मैं कहाँ से
कहीं खो जाने को जी करता है.
ये जहाँ नहीं मेरे लिए
न मैं इस जहाँ के लिए
कहीं खो जाने को जी करता है.
हूँ भीड़ में भी अकेली
तन्हाई में भी हूँ तन्हा
कहीं खो जाने को जी करता है.
साथी भी हैं मेरे पास
फिर भी नहीं हैं साथ
कहीं खो जाने को जी करता है.
सब कुछ है बिखरा हुआ
नहीं है मुझे समेटना
कहीं खो जाने को जी करता है.
