gulmohar

परिचित और अपरिचित

आमने-सामने बैठे दो परिचित लोगों के बीच भावनात्मक दूरी का प्रतीकात्मक दृश्य चेहरे पहचान लेना आसान है, लेकिन किसी इंसान को समझने के लिए मन का जुड़ना ज़रूरी है।

रबि कान्त भकत

नाम जानता हूँ,
पता भी पहचानता हूँ,
रोज़ उससे बात भी होती है।

फिर भी न जाने क्यों,
आज तक वह इंसान
अपना-सा नहीं लगा।

जानते हो क्यों?

किसी को पहचानने के लिए
सिर्फ आँखों का होना काफी नहीं,
इसके लिए मन का होना भी ज़रूरी है।

क्योंकि,
आँखें केवल चेहरा पहचानती हैं,
और मन ही इंसान को पहचानना सिखाता है।

शायद मुझमें कोई कमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *