Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

जीवन के इस मेले में

जीवन के सफर में साथ चलते लोगों और रिश्तों को दर्शाती प्रेरणादायक हिंदी कविता।

डॉ. शशिकला पटेल, मुंबई

जीवन के इस मेले में,
कुछ साथ निभाने वाले हैं,
जो मुश्किल राहों में भी,
हाथ थाम मुस्काने वाले हैं।

कुछ रोड़े अटकाने वाले हैं,
जो सपनों को चटकाने वाले हैं,
पर हर ठोकर से मिलती ताकत,
गिरकर फिर उठ जाने वाले हैं।
जो मुश्किल राहों में भी,
हाथ थाम मुस्काने वाले हैं।

कुछ उपहास उड़ाने वाले हैं,
हर कदम पर आज़माने वाले हैं,
उनकी हँसी में भी छिपा है सबक,
जो हमें मज़बूत बनाने वाले हैं।
जो मुश्किल राहों में भी,
हाथ थाम मुस्काने वाले हैं।

जिनका हर क्षण साथ मेरे,
वे सचमुच दिलवाले हैं,
मेरी खुशी में है उनकी खुशी,
वे मेरे चाहने वाले हैं।
जो मुश्किल राहों में भी,
हाथ थाम मुस्काने वाले हैं।

कुछ जीवन की गाड़ी को
रफ्तार दिलाने वाले हैं,
हर मुश्किल, हर ठोकर में
वे प्यार निभाने वाले हैं।
जो मुश्किल राहों में भी,
हाथ थाम मुस्काने वाले हैं।

इन रचनाओं को भी पढ़ें-और अपनी राय अवश्य दें,

मैं हूँ धुआँ…
पिता लिखे नहीं जाते
पिता की पीड़ा
योग करो, स्वस्थ रहो
सीता चाहिए, तो राम भी बनो
जीवन के इस मेले में
किरदार
गुम औरतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *