Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

डर

चोर को पकड़ने के बाद भी भूख के डर से जूझता एक गरीब मजदूर शंभू

नीलम राकेश

जिस मालकिन के गैराज में शंभू अपने परिवार के साथ रहता था, उनके घर एक रात चोर घुस आया। जान की परवाह किए बिना दुबले-पतले शंभू ने पीछे से जाकर चोर के तेल लगे शरीर को इतनी मजबूती से जकड़ लिया कि वह छूट नहीं पाया। मोहल्ले वालों की मदद से चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सब लोग शंभू की बहादुरी की प्रशंसा कर रहे थे।

गैराज में लौटने पर उसकी पत्नी ने प्यार से पूछा,

“तोके केहू से डर नाहीं लागत ना?”

“काहे नाहीं लागत?”

“अरे… काहे से डर लागत है तोहके?” पत्नी ने आश्चर्य से पूछा।

शंभू ने पत्नी से नज़रें चुराते हुए धीमे स्वर में कहा,

“भूख से।”

2 thoughts on “डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *