Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

दोस्त

दो सच्चे दोस्तों के बीच विश्वास और दोस्ती को दर्शाती भावुक तस्वीर

अपेक्षा व्यास, भीलवाड़ा (राजस्थान)

एक दोस्त जो सबसे खास,
जिसके साथ बिताए…
घंटों के वो लम्हे खास।

जिसके साथ…
हम अपनी सफलता और विफलता को साझा करें,
हाँ! वह एक दोस्त ही तो होता है खास।

जिसके भरोसे बिना पढ़े परीक्षा दें,
जिसकी कॉपी से नकल करना
हक हो हमारा…!

हाँ! वह एक दोस्त ही तो होता है खास।

जिसके साथ पहली दफा पढ़ी,
वो “प्रेम भरी पाती” खास,
दिल टूट जाने पर…
हम रो सकें जिसके पास।

हाँ! वह एक दोस्त ही तो होता है खास।

जो हो हमारी मनमानी और नादानी का साझेदार,
जो जाने हमारे सारे रहस्य खास।

हाँ! वह एक दोस्त ही तो होता है खास।

जो हो हमसे दूर भले ही अब,
पर रहता है सदैव जो दिल के पास।

हाँ! जी हाँ…!

वह दोस्त ही तो होता है खास…!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *