Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

रंग–रंग में बसा जीवन

मेघा अग्रवाल, प्रसिद्ध लेखिका, नागपुर (महाराष्ट्र)

जीवन में रंगों का महत्व
जीना मुझे सिखाता है

लाल रंग बिंदी का जो,
माँ की ममता में झलके
लाल- लाल कह कर मुझको,
खुशियो में हरदम महके।
जीवन में …

हरा रंग हरियाली का
जो धरा से प्रेम सिखाता है
हरियाली हो जीवन में तो
ऐसा मंगल लाता है।
जीवन में रंगों …

नीला रंग आसमाँ का
उड़ना मुझे बताता है
मन में शांति लाता है
प्रेम पाठ सिखलाता है।
जीवन में …

शुभ्र रंग है माँ शारदे
ज्ञान की देवी कहलाती है
स्तुति मै करूँ उन्की
अक्षर ज्ञान सिखाती है।
जीवन में …

भगवा रंग सनातन का
संस्कारी मुझे बनाता है
हर रंग की है महिमा अपनी
जीवन को सफल बनाता है।
जीवन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *