gulmohar

मेरा दिल और तुम्हारा दिल

दो लाल गुलाबों के माध्यम से प्रेम और दो दिलों के एक होने का प्रतीकात्मक दृश्य। दो दिल, दो धड़कनें, लेकिन प्रेम का एहसास एक।

शैली भारद्वाज, चित्तौड़गढ़

मेरा दिल और तुम्हारा दिल,
एक दिल के दो हिस्से हैं।
सूना-सूना मन था मेरा,
तुमने दिए प्रेम भरे किस्से।

मेरे मन को पढ़कर चुपके-चुपके,
प्रेम की परिभाषा गढ़ दी।
खाली-खाली मन में मेरे,
अपने प्यार की भाषा लिख दी।

प्यार भरे शब्दों को पढ़कर,
दिल का रंग लाल गुलाब हुआ।
नाम लिखा जब दिल पर अपना,
गालों का रंग गुलाबी गुलाल हुआ।

नाम तुम्हारा जब-जब पढ़ती,
दिल में एक मीठी टीस-सी उठती।
दिल के टुकड़े रखूँ सँभालकर,
दोनों पर बस तेरी ही सूरत दिखती।

तेरे नाम से धड़के दिल मेरा,
तेरी धड़कन पर मेरी यादों का पहरा।
दिल मेरा हो या हो तुम्हारा,
दोनों में एक ही प्रेम धड़कता।

आओ अपनी धड़कनों के
स्पंदन पर सुंदर राग बनाएँ।
कुछ तुम गाओ, कुछ मैं गाऊँ,
प्रेम-गीत एक नया रच जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *