गुजरात साहित्य अकादमी के हिंदी उत्सव में काव्य संग्रह को मिला सम्मान, देशभर में पहले भी कई पुरस्कारों से हो चुका है सम्मानित

सुरेश परिहार, संपादक, लाइव वायर न्यूज़, पुणे
गांधीनगर। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकार डॉ. आशा सिंह सिकरवार को उनके काव्य संग्रह ‘स्त्री की गंध’ के लिए हिंदी साहित्य अकादमी, गुजरात की ओर से श्रेष्ठ पुस्तक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर गांधीनगर स्थित झवेरचंद मेघाणी भवन में आयोजित हिंदी उत्सव एवं पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया।
गुजरात साहित्य अकादमी, गांधीनगर के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामय समारोह में साहित्य जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। हिंदी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में वर्षभर प्रकाशित श्रेष्ठ पुस्तकों को सम्मानित करने की अकादमी की योजना के अंतर्गत डॉ. आशा सिंह सिकरवार को प्रौढ़ विभाग में वर्ष 2022 में प्रकाशित उनके काव्य संग्रह ‘स्त्री की गंध’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण पिछले चार वर्षों से लंबित साहित्य अकादमी के श्रेष्ठ पुस्तक पुरस्कार, पारितोषिक एवं गौरव पुरस्कारों का वितरण रहा। इस अवसर पर श्री जयराम भाई ग्रामीण, श्री मनमोहन सिंह, श्री भाग्येश झा, श्री आलोक गुप्ता और श्री उपेंद्र सिंह जादव की उपस्थिति में अहमदाबाद निवासी डॉ. आशा सिंह सिकरवार को सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप शील्ड, प्रमाणपत्र, प्रतीक वस्त्र और चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व, उसके प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उसकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए। पुरस्कार वितरण के साथ आयोजित हिंदी उत्सव में विभिन्न प्रतिभागियों ने कविता पाठ, कहानी पाठ और मूक अभिनय की प्रस्तुतियां दीं। समारोह का संचालन गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उल्लेखनीय है कि डॉ. आशा सिंह सिकरवार का काव्य संग्रह ‘स्त्री की गंध’ देशभर में कई साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित हो चुका है। इस पुस्तक को प्रतिष्ठित कादंबरी पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।
इन रचनाओं को भी पढ़ें
ख्वाबों को शब्दों और रंगों में ढालती एक रचनाकार
उम्मीदों का बोझ
मन का मौसम फिर है धानी
वसुंधरा
जीवन चक्र
सफलता का मंत्र
क़ैद वक़्त
शब्दों से रेखाओं तक : एक रचनात्मक सफर
पतिव्रता वेश्या: स्त्री के चरित्र पर समाज से सवाल
ये मुआ जानलेवा स्क्रीन
सेवा
अंजू हारी नहीं, उसने अपने लिए जीने का फैसला किया
सात घंटे, 51 रचनाकार और कविता के अनगिनत रंग
आस्था, तपस्या और सूर्य उपासना का महापर्व : छठ पूजा
