
शैफाली सिन्हा, प्रसिद्ध लेखिका, नवी मुंबई
तुम्हारा जाना
मुझे जीना सिखा गया,
जो कभी सहारे में था
वही सहारा छिन गया।
आदतें बिगाड़ी थीं तुमने ही,
मैं सोचती थी
और सब हो जाता था,
ज़िंदगी के कितने साल
बस इसी लाड़-प्यार में
खामोशी से बीत जाता था।
एक दिन तुम चले गए,
और जीवन
अचानक
अकेला सा हो गया।
अब वही आदतें
दिल को चुभने लगीं,
उनसे बाहर आना
कितना कठिन था
ये तब समझ आया।
कोई और
तुम जैसा लगा ही नहीं,
हर चेहरा
अधूरा सा दिखा।
फिर शुरू हुई
ज़िंदगी की असली जंग,
और मैंने वो सब सीख लिया
जो तुमने कभी नहीं सिखाया।
एक बात समझ में आई
अपनी ज़िंदगी में
सब कुछ करना सीखना पड़ता है,
वरना
अपना अस्तित्व
धीरे-धीरे
मिटने लगता है।
यादें आज भी आती हैं,
मगर अब उदासी नहीं देतीं,
मैं खुद से जंग लड़ रही हूँ
और मुस्कुराकर
तुम्हें देख लेती हूँ।
देखो,
मैं कितना कुछ सीख गई हूँ,
अब मैं
समझदार हो गई हूँ
खुद से
खुद की जंग
जीत रही हूँ।

खुद से खुद की जंग लड़ रही हो , जीत जाओगी.
शुक्रिया दिल से
खुद से जंग जीतना है आत्मनिर्भर बन अपना और के लिए प्रेरणा बन जाओगी
Beautifully written… keep up with this great work
Bahut hi sundar jindgi ki sachai ka bisrti kavita me kiya
Aise hi likhti rahe shefali sinha
Very nice meaning marmahat karne wali bahut sa dhanyawad tumko
शुक्रिया दिल से
खुद से जंग जीतना है आत्मनिर्भर बन अपना और के लिए प्रेरणा बन जाओगी
Bahut sunder shabdon ki kriti. Anubhav se bada koi shikshak hi nahi hai. Anubhav hamen sab kuchh sikha deti hai. Bas ham bhi taiyar rahen seekhne ko. Warna shikayaten hi karte rah jayenge ham .
शुक्रिया दिल से
Bhaut sunder bilkul muj par fir baithta hai
बहुत सुंदर एक मिसाल बनोगी और लोगों के लिए प्रेरणा बन जाओगी
Beautiful ly written.. keep up with this great work