Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers
सावन में मायके की यादों में खोई महिला की भावुक तस्वीर

संदेशा मायके का

सावन की फुहारों के बीच मीता की आँखों के सामने मायके की सुनहरी यादें ताजा हो जाती हैं। बिछड़ चुके अपनों की कमी और भाई-भाभी के स्नेह से भरी यह कहानी रिश्तों की गहराई को छूती है।

Read More
मायके से विदा होती भावुक महिला, माँ की याद में डूबी

दूब-धान

“दूब-धान” एक अत्यंत भावनात्मक हिंदी कहानी है, जो माँ की याद, मायके का खालीपन और बिछड़ते रिश्तों की गहरी संवेदनाओं को उकेरती है। यह मदर-डॉटर स्टोरी हिंदी नवरात्रि के भावनात्मक परिवेश में उस दर्द को सामने लाती है, जब एक बेटी अपने मायके लौटती है, लेकिन माँ की अनुपस्थिति हर कोने में चुभती है। “दूब-धान” केवल एक कहानी नहीं, बल्कि उन अनकहे एहसासों की अभिव्यक्ति है, जिन्हें शब्दों में कहना कठिन होता है। यह emotional hindi story हर पाठक के दिल को छू जाती है।

Read More

सावन, राखी और एक खाली दहलीज़

हर बेटी के लिए मायका सिर्फ़ घर नहीं, सांसों की मिट्टी होता है।पर कुछ बेटियों के हिस्से वो आँगन नहीं आता, जहां राखी, सावन और तीज मुस्कुराते थे। उनके त्योहार भी सादे, आंखें भीगी, और दिल भीतर से थोड़ा रिक्त रहता है…

Read More

संदूक भर जीवन

घर के पिछले कमरे में रखा वह पुराना संदूक अब एक वस्तु नहीं रहा, वह मानो माँ के जीवन की पूरी कथा समेटे बैठा है। उसमें मायके की यादें हैं, विवाह की रस्मों के निशान हैं, और मातृत्व के पहले क्षणों की सोंधी गंध अब भी बसी है। हर वस्तु, हर दस्तावेज़ किसी बीते समय की गवाही देता है — मनीऑर्डर का पन्ना, साइकिल की रसीद, गाँव का ढहता इतिहास।
माँ के झुर्रियों वाले हाथ जब उसे छूते हैं, तो उनमें फिर वही स्फूर्ति लौट आती है, जैसे वर्षों पीछे लौट गई हों। और मैं, उस संदूक को निहारते हुए, महसूस करती हूँ कि उसमें सिर्फ़ माँ का ही नहीं, मेरा भी जीवन धीरे-धीरे सिमट आया है — तस्वीरों, कपड़ों और दस्तावेज़ों के रूप में। यही तो है “संदूक भर जीवन।”

Read More

रंगोली

दिवाली नज़दीक थी, और हर साल की तरह श्रद्धा को ससुराल में ही त्योहार मनाना था, जबकि उसका मायका दो गली छोड़कर ही था। शादी के बाद से उसने कभी भी दिवाली के दिनों में माँ के आँगन में रंगोली नहीं बनाई, क्योंकि सास को उसका मायके जाना पसंद नहीं था। हर दिन वह ससुराल के आँगन में रंगोली बनाती, पर मन माँ के खाली आँगन में बसता, जहाँ अब रौनक खत्म हो चुकी थी। एक-दो बार मायके जाकर उसने देखा कि माँ आसपास के बच्चों से छोटी-सी रंगोली बनवाती हैं, पर न माँ ने उससे आने को कहा, न वह कह पाई। बात छोटी थी, पर कहने की हिम्मत आज तक नहीं जुटा पाई। उसे हमेशा यह दर्द रहा कि वह बेटी होकर भी अपने घर जाने के लिए ससुरालवालों की अनुमति पर निर्भर है—शायद इसी वजह से लोग बेटा मांगते हैं, क्योंकि बेटियाँ शादी के बाद अपने ही घर के लिए पराई हो जाती हैं।

Read More