
अर्पणासिंह अर्पी, रांची
नई उम्र में पति को खोने के बाद रंजू को पूरी दुनिया बेरंग लगने लगी थी। बारहवें के दिन जब ननद सिंदूर के अलावा अन्य श्रृंगार का सामान लेकर आई, तो उसे देखकर उसकी आँखों से अश्रुओं की धारा बहने लगी। वह हाथ जोड़कर ननद से विनती करती रही.
“दीदी, अब इन सब चीजों का मैं क्या करूँगी? जिसके लिए सजती थी, अगर वही साज ही नहीं रहा, तो यह श्रृंगार किस काम का?”ननद ने उसे बाहों में भर लिया और अपने आँसू रोकते हुए बोली
“भाई गया ही कहाँ है? वह तो इन दोनों के रूप में तुम्हारे पास है।”
रंजू, दीदी के दबाव में आकर काली बिंदी और न्यूड लिपस्टिक लगाने लगी। लेकिन जब उसकी छोटी बेटी थोड़ी बड़ी हुई, तो एक दिन बाजार से गाढ़े रंग की लिपस्टिक ले आई। उसने जिद करके रंजू को वह लिपस्टिक लगाई और उसे गले लगकर खूब रोई.
“मेरी मम्मा कितनी सुंदर लग रही है!” उसने वह न्यूड लिपस्टिक बाहर फेंक दी और रंजू के जीवन में फिर से चटकीले रंग भर दिए उसे बेरंग दुनिया से निकालकर एक बार फिर रंगीन जीवन की ओर ले आई।
लेखिका के बारे में-
अर्पणा सिंह
एक सशक्त और बहुआयामी रचनाकार हैं, जिनकी लेखनी संवेदना, समाज और सरोकारों का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है।
राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने शिक्षिका के रूप में अपने ज्ञान और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाया।लेखन के क्षेत्र में उनकी पहचान एक सशक्त कवयित्री और संवेदनशील कथाकार के रूप में बनी है। नवीन कदम छत्तीसगढ़ की काव्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया। माँ शारदे मंच द्वारा ‘लोक संस्कृति साधक सम्मान’ से सम्मानित होना उनकी सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ‘शब्द सिंधु’ द्वारा सर्वश्रेष्ठ रचनाकार और WOW द्वारा ‘शानदार शायर’ का ख़िताब उनकी साहित्यिक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करता है।उनकी रचनाएँ प्रभात खबर, दैनिक जागरण, शुभम संदेश और आई नेक्स्ट जैसे प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।साहित्योदय के अंतर्गत उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ है, जो उनकी रचनात्मक उपलब्धियों का वैश्विक सम्मान है।‘काव्यांजली’, ‘दहलीज़ से आगे’, ‘मनस्वी’ और ‘कृष्णायण अखण्ड काव्यार्चन’ जैसे संकलनों में उनकी रचनाएँ पाठकों को गहराई से प्रभावित करती हैं। अर्पणा सिंह आज भी अपनी लेखनी के माध्यम से समाज, संस्कृति और मानवीय भावनाओं को सशक्त स्वर दे रही हैं।
ये रचनाएं भी पढ़ें और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें–
आत्मा को स्पर्श करती “स्मृति नाद”
बोगनवेलिया सी लड़की
खामोशी में छुपा प्यार
डाउन सिंड्रोम : थोड़ा अलग, लेकिन सबसे खास

बहुत सुंदर प्रकाशित करने का तरीक़ा 👌👌👌
बहुत बहुत बहुत सुंदर प्रस्तुति बहना 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
बच्चे जीवन में रंग भर देते हैं.. दिल को छू लेती है ऐसी रचनायें 👌